,

समानता और न्याय की भावना को समर्पित है आज की मंत्रि-परिषद बैठक

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जगदीशपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। जगदीशपुर लंबे संघर्ष, समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का साक्षी रहा है। जगदीशपुर, गोंड राजवंश के साथ ही सिंधिया और राजपूत शासन काल की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। यहां के गौरवशाली इतिहास के प्रति सम्मान के प्रकटीकरण के लिए मंत्रि-परिषद…

समानता और न्याय की भावना को समर्पित है आज की मंत्रि-परिषद बैठक

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जगदीशपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। जगदीशपुर लंबे संघर्ष, समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का साक्षी रहा है। जगदीशपुर, गोंड राजवंश के साथ ही सिंधिया और राजपूत शासन काल की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। यहां के गौरवशाली इतिहास के प्रति सम्मान के प्रकटीकरण के लिए मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक समानता और न्याय की भावना को समर्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के पास स्थित जगदीशपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले, मंत्री गण को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए।

जगदीशपुर दुर्ग पर केंद्रित फिल्म का हुआ प्रदर्शन

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में "समानता और न्याय की भावना को समर्पित" मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अपर मुख्य सचिव  शिवशेखर शुक्ला ने पौधा और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। बैठक में उपस्थित सभी मंत्री गण का मंत्री  विश्वास सारंग तथा राज्य मंत्री मती कृष्णा गौर ने गोंड पेंटिंग भेंट कर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 10 करोड़ रुपए की लागत से नवसंवर्धित जगदीशपुर किले का लोकार्पण किया। जगदीशपुर दुर्ग के गौरवशाली इतिहास और राज्य शासन द्वारा दुर्ग के संरक्षण को समर्पित फिल्म का प्रदर्शन भी इस अवसर पर किया गया।

शौर्य-सुशासन-लोककल्याण और सेवा क्षेत्र से जुड़े महान व्यक्तित्वों को समर्पित रही है मंत्रि-परिषद की बैठकें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंत्रि-परिषद की विशेष बैठकें शौर्य-सुशासन-लोककल्याण और सेवा क्षेत्र में विशेष स्थान रखने वाले प्रदेश के महान व्यक्तित्वों से जुड़े स्थानों पर आयोजित की गई हैं। इस कड़ी में पहली डेस्टिनेशन बैठक जबलपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य को समर्पित रही। इसके बाद दमोह जिले के सिंग्रामपुर, लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में मंत्रि-परिषद की बैठक की गई। देवी लोकमाता अहिल्याबाई के 300 वें जयंती वर्ष पर इंदौर के राजवाड़ा में और उसके बाद पचमढ़ी के राजभवन में राजा भभूत सिंह के शौर्य को समर्पित मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। इसी कड़ी में खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। बड़वानी जिले में भीलट बाबा देवस्थल नागलवाड़ी में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में जनजातीय नायक क्रांतिसूर्य टंट्या मामा का स्मरण किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्लीमनाबाद वाटर टनल के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्लीमनाबाद वाटर टनल के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे अनेक गांवों को लाभ मिलेगा। लगभग ढाई लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। कटनी शहर को पेयजल उपलब्ध होगा। लगभग 12 किलोमीटर लंबी स्लीमनाबाद टनल से रीवा, सतना, मैहर, पन्ना और कटनी जिले लाभान्वित होंगे। आगामी दो से तीन माह में इस टनल परियोजना का शुभारंभ किया जाएगा।

किसान कल्याण वर्ष में प्रदेश में किसान हित में हो रहे कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में प्रदेश में किसान हित में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश में बलराम कृषि महोत्सव जारी है, जिसमें किसानों को जैविक कृषि, खेती में अत्याधुनिक मशीनों के इस्तेमाल, फसल विविधीकरण, कीटनाशकों के कम से कम उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

भारत टैक्स 2026 में मध्यप्रदेश की रही सक्रिय सहभागिता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत टेक्स 2026 में मध्यप्रदेश ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। इस आयोजन में प्रदेश को उद्योगपतियों और निवेशकों की ओर से लगभग 20 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिससे भविष्य में 12 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भोपाल में हुई पहली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस 2025) की सफलता को विशेष रूप से सराहा गया।

प्रदेश के 23 जिलों में सामान्य से कम और 23 जिलों में अब तक हुई सामान्य वर्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति बनी हुई है। अब तक इंदौर, बुरहानपुर, नीमच, देवास, आगर-मालवा, भिंड, सीहोर और हरदा में सामान्य से अधिक वर्षा हुई। अब तक प्रदेश के 23 जिलों में सामान्य से कम और 23 जिलों में सामान्य वर्षा हुई है। अलीराजपुर अति अल्प वर्षा से प्रभावित हैं।  

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports