,

झाबुआ पुलिस का जनजागरूकता अभियान, SP ने नशामुक्ति संदेशों के साथ ऑटो-वाहनों को बनाया जागरूकता का माध्यम

नशे से दूरी, है ज़रूरी 2.0 अभियान के पांचवें दिवस झाबुआ पुलिस का व्यापक  जनजागरूकता अभियान, पुलिस आधीक्षक झाबुआ ने ऑटो एवं सवारी वाहनों पर लगाए गए नशामुक्ति संदेश अम्बा पैलेस में विशाल जनजागरूकता कार्यक्रम, लघु फिल्म एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया नशामुक्ति का संदेश। झाबुआ मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित 15 दिवसीय…

झाबुआ पुलिस का जनजागरूकता अभियान, SP ने नशामुक्ति संदेशों के साथ ऑटो-वाहनों को बनाया जागरूकता का माध्यम

नशे से दूरी, है ज़रूरी 2.0 अभियान के पांचवें दिवस झाबुआ पुलिस का व्यापक 
जनजागरूकता अभियान, पुलिस आधीक्षक झाबुआ ने ऑटो एवं सवारी वाहनों पर लगाए गए नशामुक्ति संदेश

अम्बा पैलेस में विशाल जनजागरूकता कार्यक्रम, लघु फिल्म एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया नशामुक्ति का संदेश।

झाबुआ
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित 15 दिवसीय "नशे से दूरी, है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत झाबुआ पुलिस द्वारा पांचवें दिवस भी जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना, उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में झाबुआ शहर स्थित अम्बा पैलेस में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के दौरान नशामुक्ति हेतु विशाल जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भानू भूरिया, जिला कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट तथा पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेन्द्र पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, ग्रामीण एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 5,000 नागरिकों ने सहभागिता कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया तथा कलाकारों द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर यह संदेश दिया गया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी प्रभावित करता है। नाट्य प्रस्तुति एवं प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नशे के विरुद्ध यह अभियान केवल पुलिस या प्रशासन का नहीं, बल्कि पूरे समाज का जनआंदोलन है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए परिवार, विद्यालय, सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग से ही नशामुक्त, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है।

साथ ही पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार स्वयं जनजागरूकता अभियान में शामिल हुए तथा बस स्टैंड एवं शहर के प्रमुख मार्गों पर ऑटो एवं अन्य सार्वजनिक सवारी वाहनों पर नशामुक्ति संबंधी संदेशयुक्त पेम्पलेट चस्पा कर अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया। उन्होंने वाहन चालकों एवं यात्रियों से संवाद कर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा सभी से इस सामाजिक अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

साथ ही बस स्टैंड पर उपस्थित नागरिकों, वाहन चालकों, यात्रियों एवं युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।

इसी प्रकार जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ऑटो, बसों एवं अन्य सार्वजनिक सवारी वाहनों पर नशामुक्ति संबंधी पेम्पलेट एवं संदेश चस्पा किए गए। साथ ही बाजारों, बस स्टैंडों, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को ड्रग्स, गांजा, अफीम, स्मैक एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई।

पांचवें दिवस जिलेभर में कुल 25 जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से लगभग 8,585 नागरिकों तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाया गया। कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, वाहन चालकों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

झाबुआ पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस जनआंदोलन का सक्रिय हिस्सा बनें। स्वयं नशे से दूर रहें, अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें तथा यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, विक्रय अथवा तस्करी संबंधी कोई सूचना प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। जनसहयोग, सामाजिक जागरूकता एवं सामूहिक प्रयासों से ही नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports