,

बारिश से उफनी कोसी, जलस्त्राव बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट

 वीरपुर कोसी नदी के जलग्रहण क्षेत्र और तराई इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार को कोसी नदी के जलस्त्राव में लगातार वृद्धि दर्ज की गई। बढ़ते जलस्त्राव को देखते हुए कोसी बराज के 56 फाटकों में से 26 फाटक खोलकर पानी को डाउनस्ट्रीम की ओर छोड़ा जा रहा है। जलस्त्राव में आगे…

बारिश से उफनी कोसी, जलस्त्राव बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट

 वीरपुर
कोसी नदी के जलग्रहण क्षेत्र और तराई इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार को कोसी नदी के जलस्त्राव में लगातार वृद्धि दर्ज की गई। बढ़ते जलस्त्राव को देखते हुए कोसी बराज के 56 फाटकों में से 26 फाटक खोलकर पानी को डाउनस्ट्रीम की ओर छोड़ा जा रहा है।

जलस्त्राव में आगे भी वृद्धि की संभावना जताई गई है। रविवार सुबह छह बजे बराहक्षेत्र में नदी का जलस्त्राव 1,30,700 क्यूसेक (बढ़ते क्रम में) तथा कोसी बराज पर 1,77,735 क्यूसेक (घटते क्रम में) दर्ज किया गया।

इसमें से 3,200 क्यूसेक पानी पश्चिमी कोसी मुख्य नहर में सिंचाई के लिए छोड़ा गया, जबकि 1,74,535 क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम की ओर प्रवाहित किया गया।

सुबह आठ बजे बराहक्षेत्र में जलस्त्राव बढ़कर 1,37,375 क्यूसेक हो गया, जबकि कोसी बराज पर 1,76,305 क्यूसेक दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे बराहक्षेत्र में जलस्त्राव 1,42,250 क्यूसेक (बढ़ते क्रम में) और बराज पर 1,76,305 क्यूसेक (स्थिर) रिकॉर्ड किया गया।

इस दौरान 3,400 क्यूसेक पानी पश्चिमी कोसी मुख्य नहर में छोड़ा गया तथा 1,72,905 क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम की ओर प्रवाहित किया गया। दोपहर 12 बजे बराहक्षेत्र में जलस्त्राव बढ़कर 1,47,125 क्यूसेक तथा कोसी बराज पर 1,81,600 क्यूसेक (दोनों बढ़ते क्रम में) दर्ज किया गया। इसमें से 3,400 क्यूसेक पानी पश्चिमी कोसी मुख्य नहर में देने के बाद 1,78,200 क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम में छोड़ा गया।

दोपहर दो बजे बराहक्षेत्र में जलस्त्राव 1,52,000 क्यूसेक तथा कोसी बराज पर 1,90,390 क्यूसेक (दोनों बढ़ते क्रम में) रिकॉर्ड किया गया। 3,400 क्यूसेक पानी पश्चिमी कोसी मुख्य नहर में छोड़ने के बाद 1,86,990 क्यूसेक पानी बराज के डाउनस्ट्रीम की ओर प्रवाहित किया गया।

जलस्त्राव में लगातार वृद्धि को देखते हुए कोसी तटबंधों एवं बराज के सभी अवयवों की सुरक्षा को लेकर जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने निगरानी बढ़ा दी है। विभाग के अनुसार दोनों तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports