,

छत्तीसगढ़ में बीजेपी विधायक का बड़ा बयान, ‘भारत माता की जय’ पर कांग्रेस को दी चीन-इटली जाने की नसीहत

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के अपमान या उसे गाने में बाधा डालने को एक आपराधिक अपराध बनाने के लिए राज्यसभा में नया विधेयक पेश करेगी। इस पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि…

छत्तीसगढ़ में बीजेपी विधायक का बड़ा बयान, ‘भारत माता की जय’ पर कांग्रेस को दी चीन-इटली जाने की नसीहत

रायपुर.

संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के अपमान या उसे गाने में बाधा डालने को एक आपराधिक अपराध बनाने के लिए राज्यसभा में नया विधेयक पेश करेगी। इस पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए नसीहत दी है।

उन्होंने कहा कि जो भारत माता का सम्मान करेगा, वही इस देश में राज करेगा। कांग्रेस भारत माता की जय नहीं बोलना चाहती, तो कांग्रेस भारत में क्यों है? कांग्रेस को चीन चले जाना चाहिए, इटली चले जाना चाहिए।

बिजली बिल अभियान पर कांग्रेस को घेरा
कांग्रेस के बिजली बिल अभियान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि करूं भी मैं और कराऊं भी मैं, यही कांग्रेस का कृत्य है। छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने का कृत्य कांग्रेस ने किया। बिजली बिल का ठेका पूर्ववर्ती सरकार में चल रहा था। कांग्रेस की पूर्व सरकार ने केवल तीन ठेका कंपनियों को काम दिया था। जनता को ठगने का काम भूपेश सरकार ने किया। इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस जनता के सामने विष्णुदेव साय सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है।

भूपेश-टीएस की नजदीकियों पर कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के लगातार एक साथ दौरे करने पर भी विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 2018 में हनीमून की सरकार बनी , फिर उनका तलाक हो गया। अब एक बार फिर दोनों हनीमून मना रहे हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports