तांबे के बर्तन काले क्यों पड़ते हैं? जानें वास्तु और ज्योतिष से जुड़े संकेत

भारतीय घरों में ताम्बे के बर्तनों का प्रयोग बड़े पैमाने पर देखा जाता है. कुछ लोग ताम्बे के बर्तन में पीने का पानी रखना अच्छा मानते हैं तो कुछ पूजा-पाठ में इसके प्रयोग शुभ बताते हैं. लेकिन क्या कभी आपने गौर किया है कि ताम्बे के बर्तन समय के साथ अपनी चमक भी खोने लगता…

तांबे के बर्तन काले क्यों पड़ते हैं? जानें वास्तु और ज्योतिष से जुड़े संकेत

भारतीय घरों में ताम्बे के बर्तनों का प्रयोग बड़े पैमाने पर देखा जाता है. कुछ लोग ताम्बे के बर्तन में पीने का पानी रखना अच्छा मानते हैं तो कुछ पूजा-पाठ में इसके प्रयोग शुभ बताते हैं. लेकिन क्या कभी आपने गौर किया है कि ताम्बे के बर्तन समय के साथ अपनी चमक भी खोने लगता है. आखिर इसकी वजह क्या है? कुछ लोग ताम्बे के बर्तनों का काला पड़ना स्वाभाविक मान सकते हैं. जबकि वास्तु शास्त्र इसे कुछ खास संकेतों से जोड़कर देखता है.

दक्षिण-पश्चिम दिशा का वास्तु दोष
वास्तु शास्त्र में तांबे का संबंध सूर्य से माना गया है. सूर्य को ऊर्जा, तेज, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि जब तांबे का बर्तन अचानक से काला पड़ने लगे तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा के बढ़ने का संकेत होता है. यह नकारात्मक ऊर्जा घर की दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) दिशा में छिपे वास्तु दोष के कारण हो सकती है. इसलिए अपने घर का वास्तु दोष दिखवाएं और ध्यान दें कि आपके घर में ताम्बे का बर्तन हमेशा चमकता रहे.

धन हानि का संकेत
ज्योतिषविद मानते हैं कि यदि तांबे के बर्तन बार-बार काले पड़ रहें तो उन्हें नजरअंदाज करना बड़ी भूल है. यह कुंडली में सूर्य के कमजोर प्रभाव और आर्थिक, करियर व स्वास्थ्य के मामले में बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. हालांकि इसका वास्तविक आकलन केवल जन्म कुंडली के विस्तृत विश्लेषण के बाद ही किया जा सकता है.

ताम्बे के छल्ले का काला पड़ना
आपने देखा होगा कि बहुत से लोग ज्योतिषविदों की सलाह पर ताम्बे का छल्ला धारण कर लेते हैं. लेकिन कई बार यह छल्ला धीरे-धीरे अपनी चमक खोने लगता है. अगर ताम्बे का छल्ला बहुत पुराना है तो उसकी चमक खोना स्वाभाविक हो सकता है. लेकिन अगर यह अचानक हो जाए तो इसे एक शुभ संकेत समझना चाहिए. ज्योतिषविद मानते हैं कि जब ताम्बे का छल्ला अचानक से काला पड़ जाए तो यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोखने और रोग-बीमारियों से बचाने का संकेत माना जाता है.

उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काले पड़े तांबे के बर्तन में रखा जल देवी-देवताओं को अर्पित करने से पहले उसे अच्छी तरह साफ करना चाहिए. स्वच्छ बर्तन में अर्पित किया गया जल पवित्रता और श्रद्धा का प्रतीक होता है. लोटे, कलश या अन्य पात्रों को इसी तरह प्रयोग करना चाहिए. सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए भी साफ-सुथरे ताम्बे के पात्र का ही प्रयोग करें.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports