चावल के आटे का हलवा: मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट और आसान मिठाई

 भारतीय घरों में जब भी मीठा खाने का मन होता है तो सबसे पहले हलवे का ही ख्याल आता है. आपने अब तक सूजी, बेसन या गेहूं के आटे का हलवा तो कई बार खाया होगा लेकिन आप कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो चावल के आटे का हलवा बना सकते हैं.…

चावल के आटे का हलवा: मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट और आसान मिठाई

 भारतीय घरों में जब भी मीठा खाने का मन होता है तो सबसे पहले हलवे का ही ख्याल आता है. आपने अब तक सूजी, बेसन या गेहूं के आटे का हलवा तो कई बार खाया होगा लेकिन आप कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो चावल के आटे का हलवा बना सकते हैं. यह खाने में काफी टेस्टी होता है और इसे आप बेहद आसानी से मिनटों में बना सकते हैं.

इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे. आइए जानते हैं कि चावल के आटे का हलवा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप चावल का आटा
1 कप चीनी (स्वादानुसार)
2 से 2½ कप गर्म पानी
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1/2 कप भुना हुआ खोया
2-3 बड़े चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
3-4 बड़े चम्मच देसी घी

चावल के आटे का हलवा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
    चावल के आटे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में देसी घी गर्म करें. जब घी अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब उसमें चावल का आटा डालकर मीडियम गैस पर 5-7 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें.
    जब आटे से अच्छी खुशबू आने लगे और उसका रंग हल्का सुनहरा हो जाए, तब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
    अब धीरे-धीरे गर्म पानी डालते जाएं और लगातार चलाते रहें, ताकि हलवे में गुठलियां न बनें.
    इसके बाद इसमें भुना हुआ खोया और इलायची पाउडर डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं. आखिर में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला दें.
    अब आपका टेस्टी चावल के आटे का हलवा तैयार है. इसे गरमा-गरम कटे हुए ड्राई फ्रूट्स या थोड़े से घी के साथ सजाकर परोसें. चाहें तो इसे गर्म या हल्का ठंडा करके भी इसका स्वाद ले सकते हैं.

हलवा बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
    चावल के आटे को अच्छी तरह भूनें, इससे हलवे का स्वाद और खुशबू दोनों बेहतर होते हैं.
    पानी हमेशा गर्म ही डालें, इससे हलवा स्मूद बनता है.
    चीनी अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
    स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से थोड़ा से घी और ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें.

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports