,

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई माह खुशियों की सौगात लेकर आया है। मंडी बोर्ड द्वारा 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति आदेश जारी होने से मंडी बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारियों में उत्साह एवं…

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल 

मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई माह खुशियों की सौगात लेकर आया है। मंडी बोर्ड द्वारा 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति आदेश जारी होने से मंडी बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारियों में उत्साह एवं हर्ष का वातावरण है।

विभिन्न संवर्गों में प्रदान की गई पदोन्नति में मुख्य रूप से अपर संचालक के 02, संयुक्त संचालक के 03, उप संचालक के 06, सहायक संचालक के 03, सहायक यंत्री के 30, लेखापाल (ब) के 61, वरिष्ठ अंकेक्षक के 31, सचिव (अ) के 11, सचिव (ब) के 15, सचिव (स) के 107, मंडी निरीक्षक के 774, सहायक ग्रेड-2 के 46 पद तथा सहायक ग्रेड-3 के 18 पद शामिल हैं।

मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक-सह-आयुक्त श्री कुमार पुरुषोत्तम के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा के आधार पर विभिन्न संवर्गों में पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। पदोन्नति की प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण कराने में संयुक्त संचालक श्रीमती सविता झानियां एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस महत्वपूर्ण कार्य में अपर प्रबंध संचालक अनुराग सक्सेना का कुशल मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।

मंडी बोर्ड द्वारा की गई इस व्यापक पदोन्नति से अधिकारी-कर्मचारियों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है। पदोन्नति से अधिकारी-कर्मचारियों को उनके सेवाकाल में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होने के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता एवं दायित्वों में भी वृद्धि होगी। इससे मंडी बोर्ड के प्रशासनिक एवं मैदानी कार्यों के अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारू संचालन में भी सहायता मिलेगी। इसी अनुक्रम में मंडी समिति सेवा के 250 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा प्राप्त हुआ है

पदोन्नति प्राप्त अधिकारी-कर्मचारियों ने मंडी बोर्ड प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस अवसर को अपने सेवाकाल का महत्वपूर्ण एवं उत्साहवर्धक पड़ाव बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नवीन दायित्वों का पूरी निष्ठा, दक्षता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए मंडी बोर्ड की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा किसानों एवं मंडी हितधारकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में अपना देंगे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed