,

राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, लक्ष्य पूर्ति के लिए वर्तमान प्रयासों में लाए गति, निगमायुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, लक्ष्य पूर्ति के लिए वर्तमान प्रयासों में लाए गति, निगमायुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश कटनी  नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा बुधवार को आयोजित राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली की प्रगति, बिल वितरण, संपत्ति सर्वे तथा,…

राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, लक्ष्य पूर्ति के लिए वर्तमान प्रयासों में लाए गति, निगमायुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, लक्ष्य पूर्ति के लिए वर्तमान प्रयासों में लाए गति, निगमायुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

कटनी
 नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा बुधवार को आयोजित राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली की प्रगति, बिल वितरण, संपत्ति सर्वे तथा, ऑनलाइन नामांतरण आदि कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक भी मौजूद रहे। वसूली कार्य की वार्ड वार समीक्षा के दौरान कम वसूली पर निगमायुक्त द्वारा गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित वसूलीकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित राजस्व लक्ष्य की समयबद्ध पूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इस कार्य ने किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

अधिक से अधिक नागरिकों को मिले छूट का लाभ
निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि प्रत्येक वार्ड में बिल वितरण एवं सर्वे कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपादित किया जाए। सर्वे कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर संबंधित कार्यवाही के लिए तैयार रहे। निगमायुक्त ने बकाया करों की जानकारी के नागरिकों को मैसेज भेजे जाए तथा करदाताओं से संपर्क कर अग्रिम संपत्ति कर जमा करने पर प्रदाय की जा रही 5 प्रतिशत छूट प्रदान की जाकर अधिकाधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए।

होगी रोजाना मॉनिटरिंग
निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र की अद्यतन जानकारी के साथ नियमित रूप से प्रगति प्रस्तुत करें ताकि प्रतिदिन की उपलब्धियों की मॉनिटरिंग की जा सके। जिन क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलेगी, वहां जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

नामांतरण प्रकरणों का शीघ्रता से हो ऑनलाइन निराकरण
ऑनलाइन नामांतरण प्रकरणों की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने शेष प्रकरणों को शीघ्र ऑनलाइन करने तथा नामांतरण की कार्यवाही के दौरान सर्वे आदि की रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा में देने के निर्देश राजस्व अमले को दिए। निगमायुक्त ने ताकीद किया कि सभी नामांतरण प्रकरणों का ऑनलाइन निराकरण सुनिश्चित हो ताकि नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।
प्रतिबद्धता एवं समन्वय से करें कार्य 
बैठक में निगमायुक्त ने 
जलकर वसूली, बाजार बैठकी, दुकान किराया आदि की वसूली की विस्तृत समीक्षा कर यह भी निर्देश दिए गए कि राजस्व संग्रहण अभियान को और अधिक प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाते हुए निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण प्रतिबद्धता एवं समन्वय के साथ कार्य करें। इस दौरान राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, सहित वसूली दल के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports