,

भितरवार में नवीन कृषि उपज मंडी निर्माण का रास्ता हुआ साफ

भितरवार में नवीन कृषि उपज मंडी निर्माण का रास्ता हुआ साफ  विधायक राठौर के प्रयासों से  विपणन बोर्ड ने प्रीमियम व भू भाटक राशि 1.22 करोड़ की स्वीकृति 24.339 हेक्टेयर पर भूमि पर किसानों को आधुनिक सुविधायुक्त मिलेगा मंडी का लाभ तो नगर को जाम से मिलेगी राहत भितरवार  भितरवार क्षेत्र के किसानों के लिए…

भितरवार में नवीन कृषि उपज मंडी निर्माण का रास्ता हुआ साफ

भितरवार में नवीन कृषि उपज मंडी निर्माण का रास्ता हुआ साफ

 विधायक राठौर के प्रयासों से  विपणन बोर्ड ने प्रीमियम व भू भाटक राशि 1.22 करोड़ की स्वीकृति

24.339 हेक्टेयर पर भूमि पर किसानों को आधुनिक सुविधायुक्त मिलेगा मंडी का लाभ तो नगर को जाम से मिलेगी राहत

भितरवार
 भितरवार क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। भितरवार विधायक मोहन सिंह राठौर के प्रयासों से नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने नवीन मंडी के लिए 1 करोड़ 22 लाख 65 हजार 864 रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस स्वीकृति से वर्षों से लंबित नवीन मंडी निर्माण का रास्ता साफ हो गया है, जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों को भविष्य में बेहतर विपणन सुविधाएं मिल सकेंगी।

जानकारी के अनुसार विधायक मोहन सिंह राठौर ने 10 जुलाई को भोपाल पहुंचकर मंडी बोर्ड के आयुक्त से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने भितरवार में नवीन मंडी कार्यालय एवं  प्रांगण के निर्माण के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत करने की मांग रखी थी। विधायक के आग्रह पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने मात्र चार दिन के भीतर, 13 जुलाई को नवीन मंडी के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।

प्रस्तावित भूमि होगी अब मंडी के अधीन 

स्वीकृत राशि में 24.339 हेक्टेयर शासकीय भूमि के लिए 1 करोड़ 12 लाख 89 हजार 304 रुपये प्रीमियम तथा 9 लाख 76 हजार 560 रुपये भू-भाटक के रूप में मंजूर किए गए हैं। इसके बाद अब नवीन मंडी प्रांगण के निर्माण की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।प्रस्तावित नवीन मंडी बनने से किसानों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त व्यापारिक परिसर उपलब्ध होगा। मंडी में विशाल शेड, किसानों के लिए विश्राम गृह, बेहतर पेयजल, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियां भी व्यवस्थित रूप से संचालित हो सकेंगी।

नवीन मंडी बनने से नगर को जाम से मिलेगी निजात
        वर्तमान में नगर के बीच संचालित मंडी के कारण अक्सर नगर में यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। नवीन मंडी प्रांगण बनने से भारी वाहनों का दबाव नगर से बाहर स्थानांतरित होगा, जिससे शहरवासियों को भी जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इस उपलब्धि पर विधायक मोहन सिंह राठौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और भितरवार के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक श्री राठौर ने संबंधित अधिकारियों को नवीन मंडी प्रांगण के निर्माण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश भी दिए हैं। क्षेत्र के किसानों ने इस स्वीकृति का स्वागत करते हुए इसे कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports