,

पंजाब में परीक्षा घोटाले पर सियासत तेज, हरजोत बैंस बोले- नकल हमने पकड़ी, इस्तीफे के लिए भी तैयार हूं

लुधियाना पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता हरजोत सिंह बैंस ने राज्य में परीक्षा प्रणाली और कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के हमलों पर पलटवार किया है। हरजोत बैंस ने कहा कि अगर पंजाब का एजुकेशन सिस्टम उनके इस्तीफे से इंप्रूव होता है शिक्षामंत्री हरजोत बैंस दिल्ली में कॉक्रोच जनता पार्टी…

पंजाब में परीक्षा घोटाले पर सियासत तेज, हरजोत बैंस बोले- नकल हमने पकड़ी, इस्तीफे के लिए भी तैयार हूं

लुधियाना

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता हरजोत सिंह बैंस ने राज्य में परीक्षा प्रणाली और कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के हमलों पर पलटवार किया है। हरजोत बैंस ने कहा कि अगर पंजाब का एजुकेशन सिस्टम उनके इस्तीफे से इंप्रूव होता है

शिक्षामंत्री हरजोत बैंस दिल्ली में कॉक्रोच जनता पार्टी के धरने में शामिल होने गए थे। उसके बाद से ही कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी ने हरजोत बैंस से इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया था।

विपक्ष का आरोप था कि पंजाब में फार्मेसी एग्जाम के दौरान नकल का बड़ा मामला सामने आया है। इसके लिए सीधे तौर पर पंजाब सरकार जिम्मेदार है। उसके जवाब में हरजोत बैंस ने कहा कि उन्हें इस्तीफा देने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो 2011 में राजनीति में अकेले आए थे और अब भी जंतर मंतर पर अकेले गए।

बैंस ने कहा कि फार्मेसी एग्जाम में नकल और गड़बड़ी की बात को उनकी सरकार ने दबाने के बजाय खुद पकड़ा और उजागर किया है। हमारी मंशा सिस्टम को साफ-सुथरा बनाने की है, न कि गड़बड़ियों पर पर्दा डालने की।

'हमने गड़बड़ी पकड़ी, तो हम पर ही हमला'

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि

"फार्मेसी परीक्षा में जो भी अनियमितता हुई, उसे हमारी सरकार और प्रशासन ने स्वयं ट्रेस किया और सख्त कार्रवाई की। हमारी सरकार भ्रष्टाचार और पेपर लीक या नकल के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अगर राज्य की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए मेरे पद छोड़ने से कोई सुधार होता है, तो मैं आज ही अपना इस्तीफा देने को तैयार हूँ।"

विभाग डॉक्टर बलबीर सिंह के पास, इस्तीफे की पेशकश बैंस ने की
फार्मेसी एग्जाम सेहत विभाग में फार्मासिस्ट की नियुक्ति के लिए था और परीक्षा लेने की जिम्मेदारी बाबा फरीद मेडिकल साइंसेज यूनिवर्सिटीके पास थी। पंजाब में सेहत विभाग व मेडिकल एजुकेशन विभाग डॉ बलबीर सिंह के पास है। ऐसे में परीक्षा में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदारी डॉ बलबीर सिंह को लेनी चाहिए थी लेकिन पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने इसके लिए इस्तीफा देने की पेशकश कर दी।

लाठीचार्ज और पेपर लीक पर साधा था निशाना
हाल ही में पंजाब में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और परीक्षाओं में गड़बड़ी के मुद्दों को लेकर राज्य के प्रमुख विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। विपक्ष ने न केवल सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए संबंधित मंत्रियों से इस्तीफे की भी मांग की थी। इसी का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री बैंस ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में पेपर लीक और धांधली के मामले दबा दिए जाते थे, जबकि 'आप' सरकार मामलों की तह तक जाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।

 पेपर लीक के मामले में सीएम मान के इस्तीफे की मांग 
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बुधवार को राज्य में बार-बार हो रहे पेपर लीक के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदार हैं और देश उनसे जवाब और जवाबदेही चाहता है, उसी प्रकार मान और बैंस पंजाब में हुए पेपर लीक के लिए जिम्मेदार हैं और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

राज्य अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि 'अगर पंजाब में पेपर लीक होता है, तो जिम्मेदार नेता को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।'

उन्होंने बताया कि पंजाब ग्रुप-बी पेपर लीक की घटना को छह महीने हो चुके हैं। इससे पहले, कक्षा 12 की अंग्रेजी, पीएसटीईटी और फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा के पेपर भी लीक हुए थे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में चार बड़े पेपर लीक घोटाले हुए हैं, लेकिन अभी तक कोई जांच नहीं हुई है, न ही कोई जवाबदेही तय की गई है, कार्रवाई तो दूर की बात है। हमें बताइए, भगवंत मान कब इस्तीफा देंगे? उन्होंने पूछा और कहा कि पंजाब के युवाओं को जवाबदेही चाहिए, बहाने नहीं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह छात्र दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उसी तरह पंजाब में भी फार्मेसी का पेपर लीक हुआ और वहां भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जहां पुलिस ने उन्हें पीटा, मारपीट की और खदेड़ दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को जवाब देना होगा कि फार्मेसी का पेपर कैसे लीक हुआ और इस पर क्या कार्रवाई की गई। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें पेपर लीक की समस्या को सुलझाने और प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने में विफल रही हैं।

इस बीच, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को सेक्टर 17 प्लाजा में दिल्ली पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए क्रूर लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ये छात्र जंतर-मंतर पर पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में 'भ्रष्टाचार' के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

पंजाब में किन नेताओं ने 'आप' सरकार पर उठाए थे सवाल…

प्रताप सिंह बाजवा (कांग्रेस – नेता प्रतिपक्ष):

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि राज्य में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने फार्मेसी परीक्षा में नकल और राज्य में आए दिन अपनी जायज मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर हो रहे पुलिस लाठीचार्ज को लेकर मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की थी।

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष):
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा वडिंग ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार में परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से आयोजित नहीं हो पा रही हैं और हक मांगने पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।

सुखबीर सिंह बादल (शिरोमणि अकाली दल प्रमुख):
अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा था कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा चुकी है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों और शिक्षकों पर पुलिस बल प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से सवाल किया था कि पारदर्शी व्यवस्था के दावों की हवा क्यों निकल रही है।

सुनील जाखड़ (भाजपा पंजाब पूर्व अध्यक्ष):
पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी भगवंत मान सरकार को घेरते हुए कहा था कि सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए लाठी का सहारा ले रही है। उन्होंने परीक्षाओं में हुई धांधली की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार मंत्रियों के इस्तीफे की मांग उठाई थी।

केवल सिंह ढिल्लों (पंजाब भाजपा अध्यक्ष)
केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पंजाब में फार्मेसी की परीक्षा में बड़े लेवल पर नकल करवाई जा रही थी। शिक्षकों व कर्मचारियों को रोज डंडे मारे जा रहे हैं। सफाई सेवकों को पुलिस ने बर्बरता से पीटा है और आप सरकार दिल्ली में हुए लाठी चार्ज पर सवाल उठा रही है और खुद कर्मचारियों पर लाठी चार्ज कर रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports