,

देवघर जाने वाले भक्तों के लिए रेलवे की खास सुविधा, स्पेशल ट्रेनें शुरू

देवघर  श्रावणी मेला के दौरान रेलवे द्वारा तीन विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी है। ये टेन आसनसोल-जयनगर, देवघर-रक्सौल और मधुपुर इतवारी के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेनों का संचालन पूरे श्रावणी मेला के दौरान किया जाएगा। ये निर्णय मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान…

देवघर जाने वाले भक्तों के लिए रेलवे की खास सुविधा, स्पेशल ट्रेनें शुरू

देवघर
 श्रावणी मेला के दौरान रेलवे द्वारा तीन विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी है। ये टेन आसनसोल-जयनगर, देवघर-रक्सौल और मधुपुर इतवारी के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेनों का संचालन पूरे श्रावणी मेला के दौरान किया जाएगा।
ये निर्णय मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

05597 जयनगर–आसनसोल श्रावणी मेला
रेलवे द्वारा जारी सूचना के तहत 05597 जयनगर–आसनसोल श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को 31 जुलाई से 30 अगस्त तक कुल 14 फेरा लगाएगी। ये ट्रेन जयनगर से 21:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

वापसी में 05598 आसनसोल–जयनगर श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं बुधवार को एक अगस्त से 31 अगस्त तक कुल 14 फेरा लगाएगी। ये ट्रेन आसनसोल से 13:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06:00 बजे जयनगर पहुंचेगी।

पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह एवं सिमुलतल्ला स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

05545 रक्सौल–देवघर श्रावणी मेला
05545 रक्सौल–देवघर श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को 31 जुलाई से 30 अगस्त तक कुल 14 फेरा लगाएगी। ये ट्रेन रक्सौल से 00:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 17:05 बजे देवघर पहुंचेगी।

वापसी में 05546 देवघर–रक्सौल श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को 31 जुलाई से 30 अगस्त तक कुल 14 फेरा लगाएगी। देवघर से 18:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में बांका, बराहाट, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर एवं अभयपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

08895 इतवारी–मधुपुर श्रावणी मेला
वहीं 08895 इतवारी–मधुपुर श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शनिवार को एक अगस्त से 29 अगस्त के दौरान इतवारी से 04:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वापसी में 08896 मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक रविवार को दो अगस्त से 30 अगस्त तक कुल पांच फेरा लगाएगी।

मधुपुर से 09:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:50 बजे इतवारी पहुंचेगी। पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में चित्तरंजन स्टेशन पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान (स्लीपर) श्रेणी तथा वातानुकूलित चेयर कार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports