,

हिंसा और तोड़फोड़ के बाद पुलिस सख्त, उपद्रवियों पर इनाम घोषित किया

पटना नीट पेपर लीक और दिल्ली व पटना में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बिहार के कई जिलों में उग्र प्रदर्शन किया गया। मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, दरभंगा, कटिहार, जहानाबाद जैसे जिलों से हिंसा, तोड़फोड़, पुलिस पर हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान की घटनाएं गुरुवार को आम रहीं। उपद्रवी तत्वों पर नकेल कसने के लिए बिहार…

हिंसा और तोड़फोड़ के बाद पुलिस सख्त, उपद्रवियों पर इनाम घोषित किया

पटना
नीट पेपर लीक और दिल्ली व पटना में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बिहार के कई जिलों में उग्र प्रदर्शन किया गया। मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, दरभंगा, कटिहार, जहानाबाद जैसे जिलों से हिंसा, तोड़फोड़, पुलिस पर हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान की घटनाएं गुरुवार को आम रहीं। उपद्रवी तत्वों पर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस ने तैयारी कर ली है। उनकी तस्वीरें जारी करते हुए पुलिस ने इनाम देने की भी घोषणा की है। मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश मिश्रा के आदेश पर उपद्रवियों की पहचान बताने वाले को 10 हजार का इनाम दिया जाएगा। उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

गुरुवार की शाम को मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर एवं अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किया गया। शहर के विभिन्न सड़कों पर भी प्रदर्शन किया गया। शहर के मोतीझील, कल्याणी चौक पर रात के दस बजे तक पुलिस, प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच तकरार की स्थिति बनी रही। इस के दौरान तोड़फोड़ व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इन घटनाओं में संलिप्त उपद्रवियों की पहचान बताने वालों को पुलिस दस हजार रुपया इनाम देगी। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखा जाएगा । इसकी घोषणा एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने शुक्रवार की सुबह की।

उन्होंने कहा कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, वीडियो एवं सोशल मीडिया पर उपलब्ध तस्वीरों के आधार पर तोड़फोड़ करने वाले की पहचान की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में संदिग्ध व्यक्तियों की तस्वीरें भी सार्वजनिक की जा रही हैं। उन्होंने आम जनों से अपील किया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना गलत नहीं है लेकिन, आन्दोलन के नाम पर गैरकानूनी कदम उठाना गलत है। ऐसे लोगों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। आवाम को भी ऐसे तत्वों की पहचान करने में पुलिस की मदद करना चाहिए।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि प्रकाशित तस्वीरों में किसी व्यक्ति की पहचान होती है तो इसकी सूचना जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9431896700 पर दें। जिससे संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों से नियमानुसार जुर्माना एवं हर्जाने की राशि की वसूली भी की जाएगी।

गुरुवार को पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, बेगूसराय, दरभंगा और कटिहार में उग्र प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। उधर, बुधवार को पटना में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा में पुलिस ने 58 को गिरफ्तार किया है, जबकि 60 की तस्वीर जारी की है। जहानाबाद में उपद्रवियों ने डीएम आवास और पुलिस पर पथराव किया। उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने करीब 50 राउंड हवाई फायरिंग की। एसपी ने 30 राउंड फायरिंग की पुष्टि की है। पथराव में नगर थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक जामकर पथराव किया, जिससे ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहा।

पटना में छात्रों ने पटना साइंस कॉलेज गेट के सामने प्रदर्शन किया और कारगिल चौक की तरफ बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में एक छात्र का सिर फट गया। छह को हिरासत में लिया गया है। बेगूसराय में पथराव में सदर एसडीएम समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हुए। दरभंगा में छात्रों ने रोड़ेबाजी की, जिसमें सिटी एसपी, सदर एसडीपीओ और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ उन्हें नियंत्रित किया। कटिहार कलेक्ट्रेट के गेट को तोड़ने की कोशिश कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। पथराव में सीओ की आंख में गंभीर चोट आयी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports