NTA में बड़ी भर्ती शुरू, चार जनरल मैनेजर समेत 16 युवा पेशेवरों की नियुक्ति

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहा है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. एजेंसी अपने पुनर्गठन के तहत चार महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) और 16 युवा पेशेवरों की भर्ती शुरू की है. यह कदम परीक्षा व्यवस्था और निगरानी को मजबूत बनाने के लिए राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों के बाद उठाया…

NTA में बड़ी भर्ती शुरू, चार जनरल मैनेजर समेत 16 युवा पेशेवरों की नियुक्ति

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहा है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. एजेंसी अपने पुनर्गठन के तहत चार महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) और 16 युवा पेशेवरों की भर्ती शुरू की है. यह कदम परीक्षा व्यवस्था और निगरानी को मजबूत बनाने के लिए राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों के बाद उठाया गया है. शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अपने पुनर्गठन के तहत बड़ी भर्ती शुरू कर दी है.

एजेंसी ने चार महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) पदों के लिए भर्ती निकाली है और यूपीएससी के टैलेंट सेतु पोर्टल के जरिए 16 युवा पेशेवरों से आवेदन मांगे हैं. यह कदम राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं को बेहतर और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया है. इसके लिए गठित प्रोफेसर के. राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू करने की दिशा में पहला बड़ा कदम माना जा रहा है.  बता दें कि एनटीए के चार महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) पद शुरुआत में तीन साल के अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर भरे जाएंगे.

महाप्रबंधक
महाप्रबंधक (मूल्यांकन अनुसंधान एवं विकास और साइकोमेट्रिक्स) का पद परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने से जुड़ा होगा. इस पद पर नियुक्त अधिकारी प्रश्न बैंक तैयार करने, परीक्षा के मानक तय करने, मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार करने और एआई आधारित परीक्षा व मूल्यांकन प्रणाली पर काम की निगरानी करेंगे. इस पद के लिए उम्मीदवार के पास साइकोमेट्रिक्स, शैक्षिक मापन, सांख्यिकी या संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही पीएचडी के बाद कम से कम 12 साल का अनुभव और किसी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय परीक्षा संस्थान में कम से कम 5 साल वरिष्ठ पद पर काम करने का अनुभव जरूरी है.

जनरल मैनेजर
जनरल मैनेजर (परीक्षा केंद्र नेटवर्क एवं संचालन) पूरे देश और कुछ विदेशी शहरों में होने वाली एनटीए की परीक्षाओं के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे.  उनकी जिम्मेदारी परीक्षा केंद्रों का चयन और रजिस्ट्रेशन, उनकी क्षमता और गुणवत्ता की निगरानी, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करना, परीक्षा के दिन की व्यवस्था संभालना और राज्य व जिला प्रशासन के साथ समन्वय करना होगा. इसके साथ ही छात्रों के पास कम से कम 200 स्थानों के नेटवर्क का प्रबंधन करने का वरिष्ठ परिचालन नेतृत्व अनुभव होना चाहिए.

जनरल मैनेजर (सूचना सुरक्षा)
जनरल मैनेजर (सूचना सुरक्षा) एनटीए की साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे और मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (CISO) के तौर पर भी काम करेंगे. उनका काम परीक्षा से जुड़े डिजिटल डेटा की सुरक्षा, साइबर हमलों से बचाव, डेटा सुरक्षा कानूनों और आईटी नियमों का पालन करना होगा और 24 घंटे चलने वाले सुरक्षा संचालन केंद्र की निगरानी करना होगा.

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास सूचना सुरक्षा के क्षेत्र में कम से कम 12 साल का अनुभव होना चाहिए. साथ ही, वरिष्ठ नेतृत्व की भूमिका में 5 साल का अनुभव और CISSP, CISM या CISA जैसे प्रोफेशनल सर्टिफिकेट होना जरूरी है.

जनरल मैनेजर (सतर्कता, जांच और फोरेंसिक)
जनरल मैनेजर (सतर्कता, जांच और फोरेंसिक) ये एनटीए में परीक्षा से जुड़े मामलों की जांच और निगरानी का काम संभालेंगे. उनकी जिम्मेदारी परीक्षा में गड़बड़ी या नकल के मामलों की जांच करना, डिजिटल फोरेंसिक सिस्टम विकसित करना और ऐसे मामलों में सीबीआई, आईबी, ईडी, राज्य पुलिस और साइबर क्राइम एजेंसियों के साथ समन्वय करना होगा.

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास जांच, सतर्कता या कानून प्रवर्तन के क्षेत्र में कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए. साथ ही वरिष्ठ नेतृत्व की भूमिका में 5 साल का अनुभव भी जरूरी है.

इन पदों पर भी होगी भर्ती
इसके अलावा भी कई अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी. बता दें कि एनटीए ने पहली बार यूपीएससी के टैलेंट सेतु पोर्टल के जरिए 16 युवा पेशेवरों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा दी है और जिनका नाम टैलेंट सेतु पोर्टल पर दर्ज है.

इन 16 पदों में 12 पद अकादमिक रिसर्च, 2 कानूनी रिसर्च और 2 फाइनेंस एंड अकाउंट्स के लिए हैं.  चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में 24 महीने के लिए होगी, जिसे अच्छे प्रदर्शन के आधार पर 36 महीने तक बढ़ाया जा सकता है.

एनटीए ने यह भी बताया कि आने वाले हफ्तों में समिति की सिफारिशों के अनुसार अन्य पदों पर भी भर्ती की जाएगी. साथ ही विषय विशेषज्ञों और अनुवादकों का नया पैनल भी बनाया जाएगा, ताकि परीक्षा व्यवस्था, तकनीकी सिस्टम और पारदर्शिता को और मजबूत किया जा सके.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports