जींद-सोनीपत के बाद दिल्ली पहुंचेगी हाइड्रोजन ट्रेन, जल्द शुरू होगा परीक्षण

नई दिल्ली  जींद-सोनीपत के बीच सफलतापूर्वक दौड़ रही भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का अगला डेस्टिनेशन अब दिल्ली होगा। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इसका ट्रायल सोनीपत से दिल्ली में सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन के बीच शुरू किया जाएगा। यहां ट्रायल सफल होने के बाद फिर इसका दायरा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक…

जींद-सोनीपत के बाद दिल्ली पहुंचेगी हाइड्रोजन ट्रेन, जल्द शुरू होगा परीक्षण

नई दिल्ली
 जींद-सोनीपत के बीच सफलतापूर्वक दौड़ रही भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का अगला डेस्टिनेशन अब दिल्ली होगा। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इसका ट्रायल सोनीपत से दिल्ली में सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन के बीच शुरू किया जाएगा। यहां ट्रायल सफल होने के बाद फिर इसका दायरा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक बढ़ाए जाने की योजना है। हालांकि, सोनीपत से सब्जी मंडी के बीच ट्रायल शुरू करने में संचालन संबंधित एक दिक्कत आ रही है। जिसमें अगर इसका ट्रायल दिल्ली तक शुरू किया जाता है तो फिर चार-पांच दिनों के लिए हरियाणा में इसकी सर्विस बंद करनी पड़ेगी। इसी वजह से दिल्ली में इसका ट्रायल शुरू नहीं हो पा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि असल में सोनीपत से दिल्ली के बीच जब भी इस हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल शुरू किया जाएगा। तब ट्रेन और ट्रैक की क्षमता समेत अन्य तकनीकी मसलों को देखने के लिए ट्रेन में 2600 यात्रियों के वजन जितनी रेत की बोरी भरी जाएंगी। 10 डिब्बों वाली इस ट्रेन में 8 यात्री कोच हैं। हर कोच में यात्रियों के बैठने और खड़े होने की क्षमता के हिसाब से उतने ही वजन की रेत की बोरियां भी इसमें रखकर ट्रायल किया जाएगा।

10 डिब्बों वाली ट्रेन में 8 यात्री कोच
    ट्रायल सफल होने के बाद इसका दायरा नई दिल्ली स्टेशन तक बढ़ाए जाने की योजना है यात्रियों के बैठने और खड़े होने की क्षमता अनुसार उतने ही वजन की रेत की बोरियां रखी जाएंगी

ट्रायल में आ रही है थोड़ी दिक्कत
कम से कम चार-पांच दिनों तक सोनीपत से दिल्ली के बीच इसका ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान यह अपनी सेवाएं जींद-सोनीपत रूट पर नहीं दे सकेगी। जबकि अब इस रूट पर ट्रेन चार्ट में यह जुड़ चुकी है। ऐसे में इसे इतने दिनों को हटाना और फिर दिल्ली के व्यस्त रूट पर इसका ट्रायल करने में थोड़ी दिक्कत आ रही है। लेकिन जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा। जिसके बाद सोनीपत से दिल्ली के बीच इसका ट्रायल होगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports