,

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी! 82 लाख खातों में ₹3,300 करोड़ ट्रांसफर करेगी सरकार

खंडवा मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेशभर में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार यानि 27 जुलाई को खंडवा में यह कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें सीएम डा. मोहन यादव भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में वे किसानों से चर्चा…

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी! 82 लाख खातों में ₹3,300 करोड़ ट्रांसफर करेगी सरकार

खंडवा
मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेशभर में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार यानि 27 जुलाई को खंडवा में यह कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें सीएम डा. मोहन यादव भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में वे किसानों से चर्चा करेंगे। सीएम मोहन यादव, मध्यप्रदेश सरकार की कृषि संबंधित योजनाओं, आधुनिक खेती और नवाचारों के बारे में भी बताएंगे। खास बात यह है कि खंडवा के बलराम कृषि महोत्सव में प्रदेशभर के किसानों को बड़ी सौगात दी जाएगी। सीएम मोहन यादव ने यह खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि खंडवा के कार्यक्रम में "मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना" के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के किसानों के बैंक खातों में राशि अंतरित की जाएगी।.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खंडवा जाने का कार्यक्रम एकाएक बना। इससे पहले वे कार्यक्रम से वर्चुअल जुडकर किसानों से संवाद स्थापित करनेवाले थे। अब सीएम मोहन यादव खंडवा पहुंचकर कार्यक्रम में ही शामिल होंगे और किसानों को सीधे संबोधित करेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीएम डॉ. मोहन यादव सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर खंडवा पहुंचेंगे। वे सुबह भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर लगभग 11:35 बजे खंडवा पहुंचेंगे और नई कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित "बलराम कृषि महोत्सव" में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर करीब 1:10 बजे खंडवा से हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

"बलराम कृषि महोत्सव" में कृषि विशेषज्ञ, किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्हें बदलती जलवायु के अनुरूप खेती की नई तकनीकों एवं जोखिम प्रबंधन के उपाय बताएंगे। यहां किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, ड्रोन तकनीक, स्मार्ट सिंचाई, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, मौसम आधारित खेती तथा डिजिटल कृषि सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता और कृषि अभियांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

82 लाख किसानों के बैंक खातों में 3300 करोड़ रुपए
खंडवा के कृषि महोत्सव में सीएम डॉ. मोहन यादव "मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना" के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के किसानों को राशि अंतरित करेंगे। इसके अंतर्गत प्रदेश के 82 लाख किसानों के बैंक खातों में 3300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डाली जाएगी।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
सीएम मोहन यादव ने खुद किसानों को यह खुशखबरी दी। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

सशक्त किसान, समृद्ध मध्यप्रदेश का संकल्प…
आज खंडवा में 'बलराम कृषि महोत्सव' में सहभागिता कर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 82 लाख से अधिक किसानों के खाते में ₹3,300 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण करूंगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports