कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में भारत-ब्राजील मैत्री मैच की तैयारियां तेज

 कोलकाता  ब्राजील की फुटबॉल टीम आगामी अक्टूबर में भारत दौरे पर आ सकती है और कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में भारत-ब्राजील के बीच ऐतिहासिक मैत्री मैच का आयोजन हो सकता है। सूत्रों के अनुसार ब्राजील फुटबॉल परिसंघ और भारतीय आयोजकों के बीच इस संबंध में बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस पहल पर…

कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में भारत-ब्राजील मैत्री मैच की तैयारियां तेज

 कोलकाता
 ब्राजील की फुटबॉल टीम आगामी अक्टूबर में भारत दौरे पर आ सकती है और कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में भारत-ब्राजील के बीच ऐतिहासिक मैत्री मैच का आयोजन हो सकता है। सूत्रों के अनुसार ब्राजील फुटबॉल परिसंघ और भारतीय आयोजकों के बीच इस संबंध में बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

इस पहल पर चर्चा 2026 फीफा विश्व कप के दौरान शुरू हुई थी। विश्व कप में भारतीय प्रशंसकों ने ब्राजील की टीम को इंटरनेट मीडिया पर जबर्दस्त समर्थन दिया था, जिससे ब्राजील फुटबॉल परिसंघ भारत में मैच खेलने के प्रति उत्साहित हुआ।

ब्राजील की टीम सितंबर और अक्टूबर के दौरान तीन अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले खेलेगी। दो मैच पहले ही ऑस्ट्रेलिया में तय हो चुके हैं। पहला मुकाबला 25 सितंबर को टाउंसविल और दूसरा 29 सितंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। तीसरे मुकाबले के लिए भारत प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।

हालांकि बांग्लादेश, सिंगापुर और कतर ने भी ब्राजील की मेजबानी की इच्छा जताई है, लेकिन कोलकाता को इस मुकाबले के आयोजन के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है। यदि यह मुकाबला तय होता है तो फुटबॉल प्रेमियों को ब्राजील के कई स्टार खिलाड़ियों जैसे विनीसियस जूनियर, ब्रूनो गिमारेस, मैथियस कुन्हा और गेब्रियल मागालाएस को मैदान पर देखने का अवसर मिल सकता है।

भारत और ब्राजील के फुटबॉल संबंधों का सबसे यादगार अध्याय 1977 में देखने को मिला था, जब महान फुटबॉलर पेले न्यूयार्क कासमास टीम के साथ कोलकाता आए थे। न्यूयार्क कासमास और मोहन बगान के बीच मुकाबला देखने भारी संख्या में दर्शक पहुंचे थे।
यदि प्रस्तावित भारत-ब्राजील मैत्री मैच को अंतिम मंजूरी मिलती है तो लगभग पांच दशक बाद कोलकाता एक बार फिर विश्व फुटबॉल के बड़े आयोजन का गवाह बन सकता है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports