,

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की कमी, कारोबारियों पर पड़ा असर

रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जुलाई में यात्रियों की संख्या जून के मुकाबले प्रतिदिन करीब 1800 से 2000 तक कम दर्ज की गयी है. विभिन्न एयरलाइनों की ओर से पांच रूटों पर उड़ानें बंद किये जाने और विमानों की कमी को अधिकारियों ने इसकी मुख्य वजह बताया है. यात्रियों को कमी का असर एयरपोर्ट पर…

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की कमी, कारोबारियों पर पड़ा असर

रांची
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जुलाई में यात्रियों की संख्या जून के मुकाबले प्रतिदिन करीब 1800 से 2000 तक कम दर्ज की गयी है. विभिन्न एयरलाइनों की ओर से पांच रूटों पर उड़ानें बंद किये जाने और विमानों की कमी को अधिकारियों ने इसकी मुख्य वजह बताया है. यात्रियों को कमी का असर एयरपोर्ट पर संचालित व्यावसायिक इकाइयों पर भी पड़ा है. पार्किंग संचालक, पेबंश इंग्लैंड और मनी एक्सचेंज के संचालकों ने एयरपोर्ट प्रबंधन को पत्र लिखकर काम बंद करने की सूचना दी है. कहा है कि यात्रियों की कमी के कारण लगातार घाटा हो रहा है, इसलिए वे आगे कारम करना नहीं चाहते हैं.

एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार और इंडिगो की एक उड़ान बंद
रांची एयरपोर्ट से मुख्य रूप से 'एयर इंडिया एक्सप्रेस' और 'इंडिगो एयरलाइंस' द्वारा विमानों का संचालन किया जाता है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक जून में जहां 52 से 54 फ्लाइटों का संचालन होता था, वहीं जुलाई में यह फ्लाइटों की संख्या 40 से 38 तक पहुंच गयी है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एक जुलाई में जो पांच विमान सेवाएं बंद हुई हैं, उनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार फ्लाइटें शामिल हैं. कंपनी ने दिल्ली-रांची- दिल्ली (आइएक्स 2379/2378), दिल्ली-रांची-दिल्ली (आइएक्स 1053/1051), हैदराबाद-रांची- मुंबई (आइएक्स 2373/2372) और मुंबई-रांची-हैदराबाद (आइएक्स 2375/2374) की सेवा बंद कर दी है. वहीं, इंडिगो ने भी रांची-कोलकाता विमान सेवा बंद कर दी है.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से ऐसे कम हुए यात्री
तिथि    जून में यात्री    जुलाई में यात्री    यात्री घटे
01    7,947    5,913    2,093
02    7,692    6,292    1,400
03    7,732    5,814    1,914
04    7,833    6,769    1,064
05    8,145    6,601    1,544
06    8,218    5,547    2,671
07    8,173    6,409    1,764

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि एयरलाइंस के पास विमानों की कमी है. रांची से जून में पांच फ्लाइटें बंद हुई हैं, जिससे यात्री कम हुए हैं. एयरलाइंस कंपनियां जल्द विमानों की खरीद कर उड़ानें शुरू करेंगी.

15 लाख के घाटे के कारण बंद कर रहे काम : पार्किंग संचालक
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्किंग का संचालन अंजाना इंटरप्राइजेज द्वारा किया जाता है. संचालक विनोदमिश्रा ने कहा कि एयरपोर्ट प्रबंधन को हर माह पार्किंग चार्ज के रूप में 30 लाख रुपये भुगतान करते हैं. वर्तमान में महज 15 लाख ही हो रहा है. इस घाटे के कारण एयरपोर्ट प्रबंधन को पत्र लिख कर काम बंद करने की सूचना दी है. अगर प्रबंधन यात्रियों की संख्या को देखते हुए पार्किंग चार्ज कम करता है, तब ही आगे काम करेंगे.

विमानों की कमी और फ्यूल संकट देशव्यापी : संजय सेठ
विमान सेवाओं पर संकट को लेकर रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने भी अपना मंतव्य दिया है. प्रभात खबर से बातचीत के दौरान श्री सेठ ने कहा कि मिडिल-ईस्ट में युद्ध का असर पूरे विश्व पर पड़ा है. विमानों सेवाएं भी इस असर से अछूती नहीं हैं. विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों ने लगभग 300 से अधिक नये विमानों के ऑर्डर दिये हैं. नये विमानों के आने के बाददेश के विभिन्न रूटों पर विमान सेवाओं में बढ़ोतरी होगी.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports