काजल राघवानी ने निरहुआ पर लगाया बड़ा आरोप, आम्रपाली ने दिया करारा जवाब

भोजपुरी इंडस्ट्री के नए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर माहौल तगड़ा बना हुआ है. पहली बार भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार एक-दूसरे के और इंडस्ट्री के सीक्रेट्स रिवील करेंगे. शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें काजल राघवानी ने बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस के इस खुलासे पर दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और…

काजल राघवानी ने निरहुआ पर लगाया बड़ा आरोप, आम्रपाली ने दिया करारा जवाब

भोजपुरी इंडस्ट्री के नए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर माहौल तगड़ा बना हुआ है. पहली बार भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार एक-दूसरे के और इंडस्ट्री के सीक्रेट्स रिवील करेंगे. शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें काजल राघवानी ने बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस के इस खुलासे पर दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और आम्रपाली दुबे का रिएक्शन वायरल हो रहा है.

काजल का निरहुआ पर बड़ा आरोप
वीडियो में काजल राघवानी अपने दिल की बात रानी चटर्जी से कहती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि निरहुआ ने आम्रपाली को फेवर कर उन्हें गाने से हटाया था. काजल कहती हैं- फिल्म 'आशिक आवारा' में एक गाना था 'जाड़ के जुगाड़ करके राजा', उन्होंने मुझे बोला कि आपका और दिनेश जी का एक गाना है. वो मेरे ऊपर फिल्माया जाना था. बाद में पता चला कि गाना शिफ्ट हो गया है आम्रपाली के ऊपर.

रानी चटर्जी ने पूछा- तुमने प्रोड्यूसर को क्यों नहीं बोला? जवाब में काजल बोलीं- मैंने प्रोड्यूसर को कहा था. लेकिन दिनेश जी के सामने किसकी चलेगी. यहां पर हीरो के सामने किसी की चलती कहां है. आम्रपाली दिनेश जी के साथ चल रही हैं. लेकिन मैं अकेली चल रही हूं, मेरे पास कोई नेता नहीं है, ना कोई स्टार है, जो मेरे लिए खड़ा हो. मुझे बोले कि मैं तुम्हारे साथ चलूंगा. आम्रपाली को दिनेश जी प्रोटक्ट करते हैं. लेकिन मुझे प्रोटेक्ट करने वाला कोई नहीं था.

प्रोमो में दिखाया गया है कि आम्रपाली और निरहुआ भी वीडियो कॉल पर इस बारे में बात करते हैं. आम्रपाली को काजल की बातों पर गुस्सा आया. उन्होंने काजल को सुनाते हुए कहा कि जब वो लगातार खेसारी संग फिल्में करती थीं तो उनके लिए भी लोग बोलते थे कि वो दूसरी हीरोइन को निकलवा देती हैं. लेकिन क्या तुमने ऐसा किया? तब तो बोलती थीं कि मैंने किसी को फिल्म से नहीं निकलवाया. दिनेश लाल यादव ने काजल को दो टूक जवाब देते हुए कहा- उनका यही आरोप है ना कि उनको फिल्म से निकाल देते हैं. तो उनका यही जवाब है कि आप उसी के लायक हो.

इस प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. ये शो जियो हॉटस्टार रियलिटी पर 2 अगस्त से स्ट्रीम होगा. इसमें पवन सिंह, तेज प्रताप यादव भी नजर आएंगे.
 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports