,

थाना निशातपुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कुख्यात 10000/-रुपये का इनामी बदमाश काला उर्फ नजफ ईरानी गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा थाना निशातपुरा क्षेत्र अंतर्गत ईरानी डेरा, अमन कॉलोनी में निवास करने वाले आदतन अपराधियों एवं इनामी बदमाशों की धरपकड़ के संबंध में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-04 आदर्शकांत शुक्ला,…

थाना निशातपुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कुख्यात 10000/-रुपये का इनामी बदमाश काला उर्फ नजफ ईरानी गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा थाना निशातपुरा क्षेत्र अंतर्गत ईरानी डेरा, अमन कॉलोनी में निवास करने वाले आदतन अपराधियों एवं इनामी बदमाशों की धरपकड़ के संबंध में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-04 आदर्शकांत शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-04 संजीव पाठक तथा सहायक पुलिस आयुक्त शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा, निरीक्षक अनिल यादव, थाना प्रभारी छोला मंदिर सरस्वती तिवारी, निरीक्षक विनोद पंथी एवं उपनिरीक्षक अशोक शर्मा के नेतृत्व में थाना निशातपुरा की विशेष टीम गठित की गई।
टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए कई वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात इनामी बदमाश काला उर्फ नजफ ईरानी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। आरोपी भोपाल के ईरानी समाज के कुछ लोगों का संगठित गिरोह बनाकर देश के विभिन्न राज्यों में लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। उसके विरुद्ध थाना निशातपुरा में अपराध दर्ज होने के साथ-साथ स्थायी वारंट भी लंबित था। विशेष प्रयासों के उपरांत पुलिस टीम ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से विभिन्न अपराधों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर उससे पूछताछ जारी है, जिससे अन्य गंभीर मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के कई थानों में चोरी, हाथ की सफाई कर जेवर एवं नकदी चोरी करने तथा अन्य आपराधिक कृत्यों के लगभग 35 अपराध दर्ज होना प्रकाश में आया है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड का संकलन किया जा रहा है तथा उसकी गिरफ्तारी की सूचना देशभर के संबंधित पुलिस इकाइयों को प्रेषित की जा रही है। थाना निशातपुरा पुलिस की यह कार्यवाही संगठित अपराध एवं फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता है।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा, निरीक्षक अनिल यादव, निरीक्षक विनोद पंथी, निरीक्षक सरस्वती तिवारी, उपनिरीक्षक अशोक शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक प्यारेलाल, प्रधान आरक्षक कृष्ण कटारिया, प्रधान आरक्षक राजेंद्र राजपूत, आरक्षक राजेंद्र मीणा, आरक्षक जितेंद्र सिकरवार, महिला आरक्षक सपना डाबर, महिला आरक्षक पूजा वर्मा तथा थाना छोला मंदिर एवं गांधीनगर के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports