,

बिहार में 20 हजार शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज, BPSC TRE 4 नोटिफिकेशन जारी होने से एक कदम दूर

पटना  बीपीएससी टीआरई 4 के तहत शिक्षक भर्ती का प्रस्ताव बिहार सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद इस विभाग के मंत्री हैं। इसके साथ ही शिक्षक नियुक्ति चौथे चरण की प्रक्रिया अब अंतिम प्रशासनिक चरण में पहुंच गयी है। टीआरई-4 के माध्यम से 20 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति…

बिहार में 20 हजार शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज, BPSC TRE 4 नोटिफिकेशन जारी होने से एक कदम दूर

पटना 

बीपीएससी टीआरई 4 के तहत शिक्षक भर्ती का प्रस्ताव बिहार सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद इस विभाग के मंत्री हैं। इसके साथ ही शिक्षक नियुक्ति चौथे चरण की प्रक्रिया अब अंतिम प्रशासनिक चरण में पहुंच गयी है। टीआरई-4 के माध्यम से 20 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की संभावना है। अब मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद नियुक्ति की अधियाचना एक से दो दिनों में बिहार लोक सेवा आयोग को भेज दी जाएगी। इसके बाद बीपीएससी भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि विभाग ने सोमवार को टीआरई-4 के तहत शिक्षक नियुक्ति का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही अधियाचना बीपीएससी को भेजी जाएगी, ताकि नियुक्ति में किसी प्रकार की विलंब न हो। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के साथ कुछ रिक्तियां प्राथमिक में भी आएगी। मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद बीपीएससी भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।

बीपीएससी ने वायरल विज्ञप्ति को फर्जी बताया
बीपीएससी ने देर रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही टीआरई फोर की विज्ञप्ति को फर्जी करार दिया है। इसकी सूचना आयोग के जनसंपर्क अधिकारी ने दी। बताया कि अब तक आयोग के पास रिक्तियां प्राप्त नहीं हुई हैं। जैसे ही आयोग के पास वैकेंसी आएगी। इसकी सूचना जारी की जाएगी।

तबादले के साथ ही शिक्षकों का जिला कैडर भी बनेगा
शिक्षकों का तबादले के साथ ही जिला कैडर बन जाएगा। नई व्यवस्था के तहत सभी पात्र शिक्षकों को स्थानांतरण का मौका मिलेगा। जो अंतर जिला तबादले का विकल्प चुनेंगे, उनकी वरीयता नई तैनाती वाले जिले के आधार पर तय होगी। अंतर जिला तबादले के बाद संबंधित शिक्षक की वरीयता नये जिले में पहले से कार्यरत शिक्षकों के बाद तय होगी। शिक्षक तबादले के लिए बुधवार से आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करेगा। टीआरई-3 वाले और नियोजित शिक्षकों को इसका मौका नहीं मिलेगा।

सरकार ने तबादले को एसओपी जारी कर दी है। तबादला जिला स्तर पर होने के अलावा अंतर प्रमंडलीय स्थानांतरण की स्थिति में नई वरीयता संबंधित प्रमंडल के अनुसार तय होगी। सबसे पहले अधिशेष शिक्षकों का समायोजन और समानुपातीकरण होगा। पारस्परिक स्थानांतरण के मामलों का निपटारा होगा और अंत में सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होगी। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जिले का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि तबादले के बाद सेवा वरीयता उसी जिले के अनुसार तय होगी। पांच वर्षों तक तबादला नहीं होगा।

बीपीएससी ने वायरल विज्ञप्ति को फर्जी बताया
बीपीएससी ने सोमवार की देर रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही टीआरई फोर की विज्ञप्ति को फर्जी करार दिया है। इसकी सूचना आयोग के जनसंपर्क अधिकारी ने दी। बताया कि अब तक आयोग के पास रिक्तियां प्राप्त नहीं हुई हैं। जैसे ही आयोग के पास वैकेंसी आएगी। इसकी सूचना जारी की जाएगी।

क्या लिखा है वायरल विज्ञप्ति में
''बिहार लोक सेवा आयोग को सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से शिक्षा विभाग के अंतर्गत वर्ग- 1 से 5, 6 से 8, 9 से 10, वर्ग 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक तथा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत वर्ग 1 से 5, 6 से 8, 9 से 10, 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक तथा शिक्षा विभाग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्गत वर्ग 6 से 8, 9 से 10, 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु अधियाचना प्राप्त हुई है। उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु समवेत विज्ञापन प्रकाशित कर ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित सूचना शीघ्र ही आयोग की आधिकारिक वेबसाईट पर प्रकाशित की जायेगी।''

आयोग का बयान
''सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर बिहार लोक सेवा आयोग के नाम से उक्त प्रेस विज्ञप्ति प्रसारित की जा रही है, जिसमें विभिन्न विभागों के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक पदों पर नियुक्ति से संबंधित सूचना प्रदर्शित की गई है। यह स्पष्ट किया जाता है कि उक्त प्रेस विज्ञप्ति पूर्णतः फर्जी, भ्रामक एवं असत्य है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ऐसी कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। अभ्यर्थियों एवं आमजन से अनुरोध है कि वे इस प्रकार की अप्रमाणित एवं भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा उन्हें किसी भी माध्यम से आगे प्रचारित प्रसारित करने से बचें। बिहार लोक सेवा आयोग से संबंधित किसी भी परीक्षा, विज्ञापन अथवा अन्य आधिकारिक सूचना के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाईट एवं आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों का ही अनुसरण करें। अन्य किसी भी अनधिकृत स्रोत से प्राप्त जानकारी पर विश्वास न करें।''

इस बार ये बदलाव संभव
1. बीपीएससी ने अप्रैल में कहा था कि टीआरई 4 में फॉर्म भरने के समय ही 38 जिलों की चॉइस भरनी होगी। यह बेहद अहम होगा। मान लीजिए अगर आपने 30 ही जिलों की चॉइस भरी है, वर्ग 6-8 के लिए आवेदन किया है, और रैंक के हिसाब से आपको 32वें जिले में मिल रहा है तो आपका नहीं होगा क्योंकि आपने 30 ही जिले भरे हैं। यह बिल्कुल बीपीएससी कंबाइंड की तरह है।

2- आयोग पहले कह चुका है कि 'इस बार पहले आवेदन की फीस ली जाएगी, इसके बाद ही फॉर्म भरने का लिंक खुलेगा। पहले फीस में दिक्कत होती थी। अभ्यर्थी फीस भर देते थे, लेकिन हमारे एंड पर फीस नहीं दिखती थी। अब यह दिक्कत नहीं आएगी।'

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports