सूजी नहीं, अब ट्राई करें ब्रेड उपमा; झटपट तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता

सूजी का उपमा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी ब्रेड उपमा खाया है. यह डिश खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ झटपट तैयार भी हो जाती है. सरसों, करी पत्ता, दही और मसालों के साथ बनने वाला यह ब्रेड उपमा स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है. इसे आप सुबह…

सूजी नहीं, अब ट्राई करें ब्रेड उपमा; झटपट तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता

सूजी का उपमा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी ब्रेड उपमा खाया है. यह डिश खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ झटपट तैयार भी हो जाती है. सरसों, करी पत्ता, दही और मसालों के साथ बनने वाला यह ब्रेड उपमा स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है. इसे आप सुबह के नाश्ते या शाम के हल्के स्नैक के रूप में आसानी से बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि ब्रेड उपमा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
ब्रेड उपमा बनाने के लिए
9–10 ब्रेड स्लाइस (हल्का सेंकी हुई और टुकड़ों में कटी)
2 बड़े चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच सरसों
1 बड़ा चम्मच साबुत उड़द दाल
1 बड़ा चम्मच चना दाल
1 टहनी करी पत्ता
1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
2–3 हरी या लाल मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 मीडियम साइज के प्याज (कटे हुए)
2 मीडियम साइज के टमाटर (कटे हुए)
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
2½ बड़े चम्मच दही
¾ कप पानी
स्वादानुसार नमक
सजाने के लिए ताजा हरा धनिया

ड्राई फ्रूट्स फ्राई करने के लिए
1 बड़ा चम्मच घी
10–12 काजू
2 बड़े चम्मच मूंगफली

ब्रेड उपमा कैसे बनाते हैं?
    सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें सरसों, उड़द दाल और चना दाल डालकर चटकने दें.
    अब इसमें करी पत्ता, अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकाएं.
    अब हल्दी, देगी लाल मिर्च पाउडर और दही डालकर 1 मिनट तक अच्छी तरह भून लें.
    इसके बाद पानी और नमक डालकर उबाल आने दें. अब इसमें पहले से हल्की सेंकी हुई ब्रेड के टुकड़े डालें, कड़ाही को ढक दें और लगभग 30 सेकंड तक पकाएं.
    फिर सभी चीजों को हल्के हाथों से अच्छी तरह मिला लें, ताकि मसाला ब्रेड पर अच्छी तरह चढ़ जाए. आखिर में हरा धनिया डालकर मिलाएं.
    एक छोटे पैन में घी गर्म करें और उसमें काजू व मूंगफली को हल्का सुनहरा होने तक तल लें. इन्हें तैयार ब्रेड उपमा के ऊपर डालें और गरमा-गरम परोसें.

ब्रेड उपमा बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

    ब्रेड को पहले हल्का टोस्ट कर लें, इससे उपमा गीला नहीं होगा.
    दही डालने के बाद मसाले को 1 मिनट जरूर भूनें, इससे स्वाद बेहतर आएगा.
    ब्रेड डालने के बाद ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना वह टूटकर नरम हो सकती है.

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports