,

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये साझा प्रयास जरूरी – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में गुरुवार को आईटीएम हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में मॉड्यूलर ओटी कॉम्प्लेक्स, कार्डियोथोरेसिक व वैस्कुलर सर्जरी इंटेंसिव केयर यूनिट (सीटीवीएसआईसीयू) एवं कार्डियक केयर यूनिट (सीसीयू) का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में…

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये साझा प्रयास जरूरी – उप मुख्यमंत्री  शुक्ल

भोपाल 

विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में गुरुवार को आईटीएम हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में मॉड्यूलर ओटी कॉम्प्लेक्स, कार्डियोथोरेसिक व वैस्कुलर सर्जरी इंटेंसिव केयर यूनिट (सीटीवीएसआईसीयू) एवं कार्डियक केयर यूनिट (सीसीयू) का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में आईटीएम यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति रुचि सिंह, कुलगुरू प्रो. योगेश उपाध्याय एवं डॉ. मनीष अग्रवाल मंचासीन थे।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार के लिए सरकार के साथ निजी क्षेत्र का सहयोग भी जरूरी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारी और निजी क्षेत्र मिलकर आगे बढ़ेंगे तो ग्वालियर में भी महानगरों की तरह उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी और किसी भी मरीज को दिल्ली या किसी अन्य महानगर के अस्पतालों के लिये रिफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खुशी की बात है इस दिशा में आईटीएम अस्पताल आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श काम कैसे हो सकता है। यह आईटीएम यूनिवर्सिटी व हॉस्पिटल में देखा जा सकता है।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। इस कड़ी में ग्वालियर में कैंसर के इलाज के लिये मुम्बई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल जैसी स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के कैंसर के लिये विशेष हॉस्पिटल की स्थापना की जा रही है। इसके लिये सरकार द्वारा 80 करोड़ रुपए की धनराशि जीआर मेडीकल कॉलेज को उपलब्ध करा दी गई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर के जीआर मेडीकल कॉलेज का कायाकल्प भी सरकार करने जा रही है। इसके लिये एक हजार करोड़ रुपए की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस राशि से मेडीकल कॉलेज का नवीन भवन सहित अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगीं। उन्होंने कहा ग्वालियर सहित प्रदेश के सभी महानगरों के मेडीकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल एम्स की तर्ज पर विकसित किए जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का तेजी से विकास हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम हो रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 60 करोड़ लोगों को जोड़ा गया है। अकेले मध्यप्रदेश में 14 करोड़ लोगों को इस योजना के तहत अब तक अत्याधुनिक इलाज की सुविधा मिल चुकी है। विकसित भारत के निर्माण के लिये स्वस्थ भारत का निर्माण भी जरूरी है। हम सभी के साझा प्रयासों से प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संकल्प के अनुरूप वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने में कामयाब होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष  तोमर ने कहा कि अस्पताल लोकसेवा के सर्वोत्तम माध्यम होते हैं। सेवा भाव व ईमानदारी से स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराई जाएं तो पुण्य के साथ यश प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने आईटीएम समूह के संस्थापक  रमाशंकर सिंह की दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ आईटीएम ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सराहनीय व सफल पहल की है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल लाभ कमाना ही नहीं, आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना भी है। प्रसन्नता की बात है कि आईटीएम ने इस दिशा में सकारात्मक पहल की है।

आईटीएम के चांसलर डॉ. दौलत सिंह चौहान ने स्वागत उदबोधन दिया। उन्होंने आईटीएम हॉस्पिटल में उपलब्ध अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। डॉ. चौहान ने बताया कि आज आईटीएम हॉस्पिटल में नए चार आधुनिक ऑपरेशन थियेटर, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू जैसी सुविधाओं का लोकार्पण हुआ है। अब हॉस्पिटल में देश के अत्याधुनिक हॉस्पिटलों की दर्ज पर जटिल सर्जरी हो सकेंगीं। उन्होंने बताया पिछले चार वर्षों में आईटीएम हॉस्पिटल में लगभग ढाई लाख नि:शुल्क ओपीडी, 72 हजार से अधिक ऑपरेशन तथा करीब 10 हजार नेत्र ऑपरेशन किए जा चुके हैं।

आरंभ में अतिथियों ने पट्टिका का अनावरण एवं फीता काटकर आईटीएम हॉस्पिटल में आधुनिक ऑपरेशन थियेटर, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू जैसी सुविधाओं का लोकार्पण किया। वाइस चांसलर डॉ. योगेश उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports