5 मिनट में तैयार करें पोहे की 4 टेस्टी रेसिपी, नाश्ता बनेगा मजेदार

चाहे बात सुबह के नाश्ते की हो या फिर शाम को लगने वाली छोटी सी भूख की, पोहा एक ऐसी चीज है जिसे खाना सभी को अच्छा लगता है. पोहा बहुत ही लाइट होता है और इसे पेट के लिए बहुत अच्छा भी माना जाता है. पोहे की सबसे अच्छी बात है कि यह बहुत…

5 मिनट में तैयार करें पोहे की 4 टेस्टी रेसिपी, नाश्ता बनेगा मजेदार

चाहे बात सुबह के नाश्ते की हो या फिर शाम को लगने वाली छोटी सी भूख की, पोहा एक ऐसी चीज है जिसे खाना सभी को अच्छा लगता है. पोहा बहुत ही लाइट होता है और इसे पेट के लिए बहुत अच्छा भी माना जाता है. पोहे की सबसे अच्छी बात है कि यह बहुत ही आसानी से और जल्दी बन जाता है. अगर आप हर दिन एक ही तरह का प्याज वाला पोहा खाकर ऊब गए हैं और इसकी जगह पर कुछ नया और यूनिक ट्राई करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बताई गई डिशेस को आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए. आज हम आपको पोहे से बनने वाली 4 ऐसी डिशेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बिना किसी झंझट के सिर्फ 5 मिनट में ही तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से ताकि अगली बार जब आपको पोहा खाने का मन हो तो आप इनमें से किसी भी रेसिपी को ट्राई कर सकेंl 

चूल्हा नहीं जलाना तो ट्राय करें ठंडा-ठंडा दही पोहा
अगर आपके पास सुबह के समय गैस जलाने तक का समय नहीं है, तो ऐसी सिचुएशन में आपको दही पोहा को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए. ऐसे समय में यह आपके लिए सबसे बेहतरीन ब्रेकफास्ट साबित हो सकता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को पानी से 1 या 2 बार हल्के हाथ से धो लें और उसका पानी पूरी तरह छान लें. इसके बाद एक कटोरी में फ्रेश और गाढ़ा दही लें और फिर इसमें थोड़ा सा नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला लें. इसके बाद इसमें धुला हुआ पोहा डालकर अच्छे से सभी चीजों को मिला दें. अगर आप चाहें तो ऊपर से राई और कढ़ी पत्ते का एक छोटा सा तड़का भी लगा सकते हैं. यह सिंपल सा ब्रेकफास्ट आपके पेट को ठंडक देता है और आपको दिनभर तरोताजा भी रखता ह l 

एक बार जरूर ट्राय करें स्पाइसी और चटपटा शेजवान पोहा
अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें चाइनीज खाना या फिर थोड़ा तीखा और मसालेदार खाना अच्छा लगता है, तो शेजवान पोहा आपको एक बार जरूर ट्राय करना चाहिए. इसका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि यह आपको जरूर ही पसंद आएगा. इसे बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गरम करें. इसके बाद इसमें बारीक कटी प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च को तेज आंच पर 1 मिनट के लिए भून लें. अब इसमें एक चम्मच शेजवान सॉस और थोड़ा सा टोमैटो केचप डालें. इसके बाद धुला हुआ पोहा और स्वादानुसार नमक डालकर 2 मिनट तक अच्छे से मिलाते हुए पकाएं. बस, आपका गर्मागर्म और स्पाइसी शेजवान पोहा तैयार है l 

सेहत का ख्याल रखते हैं तो प्रोटीन से लोडेड पनीर पोहा
यह रेसिपी उन लोगों के लिए बेस्ट है जो अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं या फिर डेली जिम जाते हैं. इन लोगों को यह रेसिपी बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाली है क्योंकि यह हेल्दी होने के साथ ही स्वाद में भी जबरदस्त है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल या देसी घी गरम करें. अब इसमें राई, कढ़ी पत्ता और थोड़ी सी मूंगफली डालकर भून लें. इसके बाद इसमें हल्दी, नमक और धुला हुआ पोहा मिलाएं. लास्ट में इसमें छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ या कद्दूकस किया हुआ पनीर डाल दें. इस बात का ख्याल रखें कि पनीर डालने के बाद इसे ज्यादा देर न पकाएं. इसे सिर्फ 1 मिनट के लिए ढक्कन लगाकर भाप में पकने दें. अब इसमें ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डालकर सर्व करें और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करें. यह आपको दिनभर के लिए अच्छी एनर्जी और प्रोटीन देगा l 

चटपटा और मार्केट जैसा स्वाद देगा क्रंची चना मसाला पोहा
अगर आपको ब्रेकफास्ट में थोड़ा चटपटा और ठेलों पर मिलने वाले चाट जैसा स्वाद अच्छा लगता है, तो समझ लीजिए कि यह रेसिपी आपके लिए ही है. इसे बनाना आप जितना सोच रहे हैं उससे काफी ज्यादा आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले नॉर्मल पोहा बना लें जैसे आप रोज बनाते हैं, यानी राई, हल्दी और नमक के साथ. जब पोहा बन जाए, तो उसमें उबले हुए काले चने या भुना हुआ चना मिला दें. इसके बाद ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला, बारीक कटा कच्चा प्याज, थोड़ी सी बारीक सेव और नींबू का रस निचोड़ें. इसमें मौजूद क्रंची चने और चाट मसाले का चटपटापन इसके स्वाद को बहुत ज्यादा बढ़ा देता है

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed