,

नेपाल घूमना होगा और आसान! गोरखपुर-सोनौली हाईवे से दिल्ली से 8 घंटे में पहुंचेंगे, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

गोरखपुर भारत और नेपाल के बीच का सफर अब और आसान, सुरक्षित और रफ्तार से भरा होने जा रहा है. सालों से लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम, तंग सड़कों और घंटों की देरी से अब यात्रियों को हमेशा के लिए निजात मिलने वाली है. भारत का महत्वाकांक्षी गोरखपुर-सोनौली हाईवे अब लगभग बनकर तैयार है. यह…

नेपाल घूमना होगा और आसान! गोरखपुर-सोनौली हाईवे से दिल्ली से 8 घंटे में पहुंचेंगे, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

गोरखपुर
भारत और नेपाल के बीच का सफर अब और आसान, सुरक्षित और रफ्तार से भरा होने जा रहा है. सालों से लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम, तंग सड़कों और घंटों की देरी से अब यात्रियों को हमेशा के लिए निजात मिलने वाली है. भारत का महत्वाकांक्षी गोरखपुर-सोनौली हाईवे अब लगभग बनकर तैयार है. यह नया फोर-लेन कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए नेपाल यात्रा की पूरी तस्वीर बदलने वाला है। 

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में स्थित सोनौली बॉर्डर, भारत और नेपाल के बीच सबसे व्यस्त क्रॉस बॉर्डर ट्रांसिट बिंदुओं में से एक है. हर दिन यहां से हजारों की संख्या में पर्यटक, तीर्थयात्री, व्यापारी और मालवाहक वाहन गुजरते हैं। 

पुरानी और संकरी दो-लेन सड़कों की वजह से यहां लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी. 79.5 किलोमीटर लंबा यह नया हाईवे इस समस्या का स्थायी समाधान है. यह न सिर्फ यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापार और वाणिज्य की गति को भी कई गुना बढ़ा देगा।

अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा और हाई-टेक सुरक्षा
यह एक्सप्रेसवे केवल एक साधारण सड़क नहीं, बल्कि आधुनिक इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना है, इस कॉरिडोर में कई रेलवे ओवरब्रिज, फ्लाई-ओवर, व्हीकुलर अंडरपास, छोटे पुल और सर्विस रोड शामिल हैं. सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए पूरे मार्ग पर स्मार्ट तकनीक का उपयोग किया गया है. यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी (CCTV) कैमरे, इमरजेंसी कॉल बॉक्स और इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले साइनबोर्ड लगाए गए हैं. सड़क का डिज़ाइन इस तरह तैयार किया गया है कि भविष्य में गाड़ियों की संख्या बढ़ने पर इसे आसानी से छह-लेन में बदला जा सके। 

दिल्ली-एनसीआर से नेपाल की दूरी हुई बेहद कम
दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और बिहार के लोगों के लिए यह रूट एक बड़ा शॉर्टकट साबित होगा. पहले जहां दिल्ली से नेपाल सीमा तक पहुंचने में लंबा समय और भारी मशक्कत लगती थी, अब यह दूरी महज 8 घंटे में तय की जा सकेगी। 

यह इंटरनेशनल हाईवे सिर्फ दो शहरों को जोड़ने वाली सड़क नहीं, बल्कि भारत और नेपाल के मजबूत होते सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों का प्रतीक है. इसके चालू होते ही दोनों देशों के बीच धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय व्यापार को एक नया आयाम मिलेगा। 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports