,

चाली-सेवाला में विकास की सौगात, 8 कार्यों का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास

जोधपुर जोधपुर जिलें की ग्राम पंचायत चाली- सेवाला में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाली में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 54.50 लाख रुपये की लागत के 8 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया…

चाली-सेवाला में विकास की सौगात, 8 कार्यों का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास

जोधपुर
जोधपुर जिलें की ग्राम पंचायत चाली- सेवाला में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाली में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 54.50 लाख रुपये की लागत के 8 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन का शुभारंभ
पटेल ने कहा यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में ‘मिशन पढ़ो राजस्थान’ के अंतर्गत रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा हमारा संकल्प है कि विद्यार्थियों में पढ़ने की बुनियादी क्षमता विकसित होने के साथ ही अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा मिले और विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण निर्मित हो।

1 लाख 78 हजार से अधिक युवाओं को मिली नियुक्ति
 पटेल ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार अनवरत काम कर रही हैं। उन्होंने कहा ढाई वर्षों में 1 लाख 78 हजार से अधिक पदों पर युवाओं को नियुक्ति दी जा चुकी हैं। वहीं, 1 लाख 32 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन व 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने हा कि सरकार द्वारा भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पादित किया जा रहा है और पेपर लीक माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है।

निःशुल्क यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कक्षा 1 से 8 में अध्यनरत 40 लाख से अधिक पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपनी रुचि के खेल, नवाचार और पढ़ाई के बीच समन्वय को लेकर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही हमारे देश के सुदृढ़ भविष्य की नींव है।

अधिकाधिक पेड़ लगाने का किया आह्वान
विधि मंत्री ने वृक्षारोपण कर सभी ग्रामवासियों से अधिकाधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने नव प्रवेशित बच्चों का सम्मान किया और प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत नामांकन वृद्धि की सराहना की।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
– राजस्व ग्राम चाली के सार्वजनिक श्मशान भूमि खसरा सं. 155/80 में खरंजा निर्माण (विधायक निधि) -लागत राशि 5 लाख
– रा.उ.मा.वि. चाली में अपूर्ण ब्लॉक खरंजा निर्माण (विधायक निधि)- लागत राशि 10 लाख
– ग्राम पंचायत भवन परिसर में अपूर्ण खरंजा निर्माण (विधायक निधि)-लागत राशि 5 लाख
– ग्राम पंचायत परिसर में खरंजा मय टांका निर्माण कार्य -लागत राशि 6 लाख
– राउमावि चाली में पिंक शौचालय टॉयलेट का निर्माण – लागत राशि 4.50 लाख
– ⁠राजस्व ग्राम चाली में श्मशान भूमि की चार दीवारी निर्माण कार्य- लागत राशि 10 लाख

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास
– ⁠राजस्व ग्राम चाली में श्मशान भूमि में चबुतरा एवं टिन शेड निर्माण- लागत राशि: 10 लाख
– ⁠राजस्व गांव चाली के समुद्रा नाडा में घाट निर्माण – लागत राशि 4 लाख

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports