,

Indore Traffic Alert: कलेक्टर का प्रतिबंधात्मक आदेश लागू, महाकाल-ओंकारेश्वर मार्ग पर 1 महीने तक बदली रहेगी व्यवस्था

इंदौर  सावन के पवित्र महीने में बड़ी संख्या में लोग शिव मंंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं. ऐसे में कावड़ यात्रा को ध्यान रखते हुए इंदौर कलेक्टर ने रूट डायवर्जन के निर्देश दिए हैं. दरअसल, 12 ज्योतिर्लिंगों में से 2 ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश में हैं. ऐसे में सावन पर…

Indore Traffic Alert: कलेक्टर का प्रतिबंधात्मक आदेश लागू, महाकाल-ओंकारेश्वर मार्ग पर 1 महीने तक बदली रहेगी व्यवस्था

इंदौर 
सावन के पवित्र महीने में बड़ी संख्या में लोग शिव मंंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं. ऐसे में कावड़ यात्रा को ध्यान रखते हुए इंदौर कलेक्टर ने रूट डायवर्जन के निर्देश दिए हैं. दरअसल, 12 ज्योतिर्लिंगों में से 2 ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश में हैं. ऐसे में सावन पर यहां बड़ी संख्या में आम श्रद्धालुओं के अलावा कावड़ यात्री भी देशभर से पहुंचते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं और कावड़ यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है. इस आदेश के मुताबिक ओंकारेश्वर और उज्जैन को जोड़ने वाले इंदौर खंडवा रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश पर एक माह के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। 

28 अगस्त तक इस रूट पर भारी वाहनों की नो एंट्री
महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर को जोड़ने वाले इंदौर खंडवा रोड पर सावन महीने में बड़ी संख्या में कावड़ यात्राओं का आयोजन किया जाता है जिसमें लोग ओंकारेश्वर से नर्मदा का जल भर कर महाकालेश्वर मंदिर के साथ अलग-अलग शिवालय तक पहुंचाते हैं. कावड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने इंदौर खंडवा रोड पर 30 जुलाई से 28 अगस्त तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. इस मार्ग पर जाने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग पर परिवर्तित किया गया है। 

कलेक्टर का प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
सिमरोल थाना प्रभारी कुलदीप खत्री के अनुसार, '' इंदौर खंडवा रोड पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है और श्रावण महीने में ओंकारेश्वर और उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है. इसके मद्देनजर और कावड़ यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्टर द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं. इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग जगह पर व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं, जिसका पुलिस के द्वारा भी ध्यान रखा जा रहा है। 

बाईग्राम में कावड़ यात्रियों के रुकने, खानपान व स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था
महू एसडीम राकेश परमार ने बताया, '' प्रशासन द्वारा कावड़ यात्रियों की सुविधा के लिए सिमरोल के समीप बाईग्राम में कावड़ यात्रियों के रुकने, उनके भोजन और मेडिकल व्यवस्था के लिए एक पड़ाव तैयार किया गया है. यह व्यवस्था एक महीने तक लगातार जारी रहेगी और व्यवस्थाओं को संभालने का कार्य तहसीलदार विवेक सोनी और अपर तहसीलदार यशदीप रावत के निर्देशन में किया जा रहा है। 

इंदौर के विजयनगर रोड पर मारपीट से ट्रैफिक जाम
वहीं, इंदौर की रिंग रोड में कथित तौर पर एक पति द्वारा अपनी पत्नी और प्रेमी की पिटाई करने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जो विजयनगर और खजराना थाना क्षेत्र की रिंग रोड का बताया जा रहा है. फिलहाल इस पूरे मामले में अभी तक किसी तरह की कोई शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है. प्रारंभिक तौर पर यह बताया जा रहा है कि एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया था, जिसके बाद उसने दोनों को बीच सड़क पर मारा. कई घंटों तक ये ड्रामा इंदौर के रिंग रोड पर चलता रह, जिससे ट्रैफिक जाम कभी स्थिति बनी. वहीं, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा, '' प्रारंभिक तौर पर अभी तक किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है. यदि किसी भी पक्ष के द्वारा शिकायत की जाएगी तो आगे कार्रवाई की जाएगी। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports