,

60 बाइकर्स करेंगे कालिंजर फोर्ट तक सफर, पर्यटन विभाग ने शुरू किया अभियान

 लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे से द राइडिंग चैप्टर विजिट माई स्टेट का उद्घाटन किया गया है। इसमें 60 बाइकर्स यूपी में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ाने के लिए क्लिंजर फोर्ट तक जाएंगे। इसे सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यम से प्रमोट करेंगे। पर्यटन और संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा…

60 बाइकर्स करेंगे कालिंजर फोर्ट तक सफर, पर्यटन विभाग ने शुरू किया अभियान

 लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे से द राइडिंग चैप्टर विजिट माई स्टेट का उद्घाटन किया गया है। इसमें 60 बाइकर्स यूपी में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ाने के लिए क्लिंजर फोर्ट तक जाएंगे। इसे सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यम से प्रमोट करेंगे। पर्यटन और संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यूपी में पर्यटन की अपार संभावना है। इसे हमें मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए। क्लिंजर फोर्ट ऐतिहासिक है। यहां तक कि यात्रा एडवेंचर टूरिज्म को प्रमोट करेगा। इसे आगे बढ़ाया जाएगा। ताकि देश और दुनिया के लोग यूपी के पर्यटन को जान सकें समझ सके और यात्रा करें।

उन्होंने कहा राइडर्स को पूरी यात्रा में कोई दिक्कत नहीं होगी। सुखद शांति पूर्ण और अच्छी यात्रा रहेगी, शुभकामनाएं।टूरिज्म विभाग के मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि कालिंजर फोर्ट बेहद खूबसूरत जगह है। उसे अभी एक्सप्लोर करने की जरूरत है। टूरिज्म बढ़ाने के लिए यह अभियान चलाया गया है ताकि एडवेंचर टूरिज्म बढ़े। कर्नाटक और मुंबई में इस तरह का एडवेंचर टूरिज्म बढ़ा है। मौके पर उन्होंने मंत्री के कार रैली की तारीफ की है। सभी जिलों में एंबुलेंस की व्यवस्था है। जिलाधिकारियों को इसके बारे में जानकारी है। एक्सपर्ट की देखरेख में यह किया जा रहा है। मौके पर मंत्री को बाइकर्स ने पौधा भेंट कर वेलकम किया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports