,

7 अगस्त से प्रदेशभर में शुरू होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, जनता की समस्याओं का होगा समाधान

7 अगस्त से प्रदेशभर में चलेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान आमजन को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण पर रहेगा विशेष फोकस शहडोल   प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार शहडोल जिले में भी 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान शासन की जनकल्याणकारी…

7 अगस्त से प्रदेशभर में शुरू होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, जनता की समस्याओं का होगा समाधान

7 अगस्त से प्रदेशभर में चलेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

आमजन को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण पर रहेगा विशेष फोकस

शहडोल 
 प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार शहडोल जिले में भी 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने तथा उन्हें वांछित सेवाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। यह निर्देश सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति ने समय-सीमा की  बैठक में अधिकारियेां को दिए। 

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक शुक्रवार को जिला स्तर के अधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करेंगे। साथ ही विकासखंड एवं ग्राम स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण भी किया जाएगा।

अभियान के दौरान आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। स्कूल, अस्पताल, आंगनवाड़ी केंद्र, उचित मूल्य की दुकान, खाद-बीज गोदाम, गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पंप सहित विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया जाएगा। अविवादित नामांतरण, बंटवारा, खसरे में सुधार, फार्मर आईडी, आधार तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति ने बताया कि ग्राम पंचायतवार सीएमहेल्पलाइन तथा लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के लंबित प्रकरणों की सूची तैयार की गई है। जिस विभाग की सर्वाधिक सीएमहेल्पलाईन संबंधित ग्राम पंचायत में लंबित होगी उस विभाग के जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी संबंधित ग्राम पंचायत का भ्रमण कर विभागीय सीएम हेल्पलाइन के साथ ही अन्य विभागों की भी समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान संबंधित अधिकारी विभिन्न विभागों के भवनों, स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्र, अस्पताल, पशुचिकित्सालय, आरोग्य केन्द्र, ग्राम पंचायत सहितअन्य भवनों का निरीक्षण तथा जिला स्तर से उपलब्ध कराई गई चेक लिस्ट के अनुसार जानकारी का संकलन करेंगे तथा यथासंभव समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान संबंधित अधिकारी आमजनता से संवाद स्थापित कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा मिल रही सुविधाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याआंें के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे तथा संबंधित विभाग के माध्यम से उनका निराकरण सुनिश्चित करेंगे।  

इसी तरह उद्योग संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके माध्यम से स्व सहायता समूहों एवं बेरोजगार युवाओं से संवाद कर उनके द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने हेतु किए गए आवेदनों में आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर निराकरण कराएंगे। संबंधित पंचायतों में जो युवा स्वयं का रोजगार स्थापित करना चाहते हैं। उनसे शासन की स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे।  आपने निर्देश दिए कि इन शिविरों की जानकारी संबंधित नोडल अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों को भी दी जाए। सभी कार्यक्रम शासकीय भवनों में ही आयोजित किए जाएं। इन शिविरों के आयोजन में शासकीय राशि का उपयोग नहीं किया जाना है।  

बैठक में अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports