,

विद्या भारती सचिव का संदेश, शिक्षा के साथ देशभक्ति जरूरी बताई

रांची विद्या भारती के राष्ट्रीय सचिव ब्रह्माजी राव ने युवाओं से आह्वान किया कि पढ़ाई के दौरान परेशानियां आएंगी, परंतु उससे घबराएं नहीं। आगे बढने की ठान लेंगे तो समस्याएं दूर होती चली जाएंगी। अपने यहां के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उस प्रतिभा का उपयोग भारत को आगे बढ़ाने में करें। भारत…

विद्या भारती सचिव का संदेश, शिक्षा के साथ देशभक्ति जरूरी बताई

रांची
विद्या भारती के राष्ट्रीय सचिव ब्रह्माजी राव ने युवाओं से आह्वान किया कि पढ़ाई के दौरान परेशानियां आएंगी, परंतु उससे घबराएं नहीं। आगे बढने की ठान लेंगे तो समस्याएं दूर होती चली जाएंगी। अपने यहां के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उस प्रतिभा का उपयोग भारत को आगे बढ़ाने में करें।

भारत जब सशक्त, समृद्ध और उन्नत राष्ट्र बनेगा तो विश्व में अपने देश का नाम ऊंचा होगा और हम सभी गौरवान्वित होंगे। भारत को आगे लेने जाने की जिम्मेदारी शिक्षित लोगों पर ही हैं। वे रविवार को रांची के पलाश आडिटोरियम में उर्सुलाइन कान्वेंट एल्युमिनाई(यूसीआरएम) मिलन की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे

उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा व्यवस्था में देशभक्ति का अभाव दिखता है। परंतु यह सभी के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अधिकार की बात तो करते हैं परंतु कर्तव्य की चर्चा कम ही करते हैं। परंतु परिवार, समाज, देश और विश्व के प्रति सभी लोगों को अपने कर्तव्य का ध्यान रखना चाहिए। तभी हम सशक्त और समृद्ध होंगे।

इस अवसर पर रांची की मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि किसी भी बच्चों को आगे बढ़ाने में उनके माता-पिता का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहता है। खासकर मां का तो और भी ज्यादा। सभी लोग बच्चों के अनुशासन पर जरूर ध्यान दें। जीवन में समस्याएं आएंगी, परंतु उससे निकलते हुए आगे बढ़ना है।

कार्यक्रम में उर्सुलाइन स्कूल, गुरुनानक स्कूल, केरली स्कूल सहित रांची के 22 विद्यालयों के लगभग 200 वैसे बच्चों को सम्मानित किया गया जो दसवीं और 12वीं में अपने स्कूल में टाप पांच में स्थान बनाने में कामयाब रहे।

इस अवसर पर समिति की डॉ. अर्चना शर्मा, सना आनम, डॉ. ममता आर्या, उत्तरा मुखर्जी, मुदिता मिश्रा, राजमनी कुमारी, ममता अरोड़ा उपस्थित थीं। इसके साथ ही अर्पिता, निवेदिता, रूबी और शिखा ने काफी सहयोग किया। कार्यक्रम में ललित त्रिपाठी. डॉ. कुमकुम विद्यार्थी, डॉ. डाली टंडन, निर्मला सोरेन, उर्सुलाइन की प्राचार्या व पूर्व प्राचार्या सहित कई प्रमुख अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports