,

रामलीला समारोह समिति की बैठक सम्पन्न

रामलीला समारोह समिति की बैठक सम्पन्न राधेश्याम भाकर अध्यक्ष, महामंत्री विजय गोयल,मयंक गर्ग स्वागत अध्यक्ष,  कोषाध्यक्ष राजकुमार  गुप्ता व रमेश अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक निर्वाचित हुए ग्वालियर श्री रामलीला समारोह समिति (रजि.) लश्कर, ग्वालियर की वार्षिक साधारण सभा की बैठक रीजेन्सी स्कॉयर में सत्य कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आयोजित बैठक में स्वागत अध्यक्ष…

रामलीला समारोह समिति की बैठक सम्पन्न

रामलीला समारोह समिति की बैठक सम्पन्न
राधेश्याम भाकर अध्यक्ष, महामंत्री विजय गोयल,मयंक गर्ग स्वागत अध्यक्ष,  कोषाध्यक्ष राजकुमार  गुप्ता व रमेश अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक निर्वाचित हुए

ग्वालियर
श्री रामलीला समारोह समिति (रजि.) लश्कर, ग्वालियर की वार्षिक साधारण सभा की बैठक रीजेन्सी स्कॉयर में सत्य कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आयोजित बैठक में स्वागत अध्यक्ष राधे श्याम भाकर द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। समिति के महामंत्री विजय गोयल द्वारा वर्ष 2025 के कार्यक्रमों की जानकारी व वर्ष 2026 के आयोजन की रूपरेखा समिति के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने वर्ष 2025 का आय-व्यय पत्रक एवं वर्ष 2026 का अनुमानित बजट सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसको कि सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया।  
 कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल ने बताया कि समिति के सदस्यों ने श्रीमंत ज्योतिरादित्य  सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री को समिति का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया है
 । इस वर्ष श्रीरामलीला समारोह का आयोजन दिनांक 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रामलीला मैदान (फूलबाग प्रांगण) में आयोजन किया जायेगा । वृंदावन की श्री हित राधा कृष्ण कला मंडली द्वारा  चंद्र बिहारी वशिष्ठ एवं देवेंद्र वशिष्ठ के निर्देशन में श्री रामलीला का मंचन किया जाएगा,यह रामलीला मंचन का 80 वा वर्ष होने पर लीला मंचन को ओर आकर्षित करने का प्रयास होगा,जिसके तहत इस वर्ष कई वर्षों बाद हनुमान जी  200 फीट ऊँची उड़ान भरकर संजीवनी बूटी लाएंगे। इस वर्ष केवट संवाद की लीला का मंचन वीर सावरकर ताल या बैजाताल पर किया जाएगा। 9 अक्टूबर को सुंदरकांड पाठ के साथ श्री राम लीला का शुभारंभ होगा, दशहरा चल समारोह 20 अक्टूबर को अचलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ फूलबाग मैदान में सम्पन्न होगा। तत्पश्चात रावण,कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जायेगा । 21अक्टूबर को श्री राम राज्याभिषेक की लीला का मंचन होगा तत्पश्चात विशाल आतिशबाजी की जाएगी वर्ष 2026-27 हेतु कार्यकारिणी का निर्वाचन चुनाव अधिकारी श्री महेश गोयल वरिष्ठ अधिवक्ता व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सचिव  के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। 
 बैठक में सर्व सम्मति से इसके अतिरिक्त अध्यक्ष पद पर राधेश्याम भाकर, महामंत्री पद पर विजय गोयल, स्वागत अध्यक्ष मयंक गर्ग, कोषाध्यक्ष पद  राजकुमार गुप्ता व कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक को सर्व सम्ममति से निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधे श्याम भाकर जी ने संबोधित करते हुये कहा कि यह वर्ष 80 वा वर्ष होने पर आकर्षण लीला का मंचन किया जाएगा, शहर के सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से निवेदन किया है कि लीला का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन समिति के अध्यक्ष महोदय के विवेक पर छोड़ दिया गया जिसकी घोषणा शीघ्र की जावेगी , इस अवसर पर सुधीर गुप्ता, अपर्णा पाटिल,,मोहित जाट,यमनी नवीन परांडे ने भी अपने विचार रखे।

संचालन राम नारायण मिश्रा ने व आभार महामंत्री विजय गोयल ने व्यक्त किया।
बैठक में राधेश्याम भाकर, कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल, विजय गोयल, सत्य कुमार मिश्रा,रमेश चौरसिया, किशन मुद्दगल,सुरेंद्र शर्मा सरपंच,सुधीर गुप्ता,  गुड्डू वारसी,राम नारायण मिश्रा ,उमाशंकर सोनी, नवीन परांडे, यामिनी परांडे ,मोहित जाट,अपर्णा पाटिल , पुरुषोत्तम भार्गव, राजीव चड्ढा, सुरेंद्र परमार,जितेंद्र जायसवाल,डॉ. नरेश देव,आनंद सावंत,संजय कटहल, विशाल जैन, रवि आनंद गौड़, सर्वेश मिश्रा , अमर कूटे,कौशलेन्द्र राजावत,विनोद गोयल, शैलेन्द्र यादव, मोहन सिंह चौहान, महेंद्र भदकरिया, प्रियंका गर्ग,रूचिका श्रीवास्तव, संजय जैन, मुक्तेष जैन,जयंत शर्मा, संजय शर्मा,मनीष बांदिल,सरोज मिश्रा, आशीष जैन,संजय भार्गव, जयंत जपे,कपिल मित्तल, संजय शाडिल्य, संजय भार्गव,मनीष मुटरेजा,नवल ओझा,राजीव अग्रवाल,सुरेश शर्मा, धमेन्द्र शर्मा, अर्जुन जाटव, आशीष जैन, राजेश नायक शैलेन्द्र माहौर, जगदीश  खंडेलवाल,अनिल पुनियानी,अशोक कौरव,विनोद विजपुरिया,वंदना भूपेंद्र प्रेमी, तपन भार्गव, मधुलिका क्षीरसागर,संगीता पाल,किरण भदौरिया,सुनीता शर्मा, सपना पाल,सोनम दुबे,विजय अग्रवाल,आदि लोग शामिल थे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports