WTC Points Table: श्रीलंका दौरे पर बारिश ने बिगाड़ा खेल तो भारत की फाइनल की राह कितनी होगी मुश्किल? समझें पूरा समीकरण

मुंबई   भारत की टीम श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने वाली है. यह टेस्ट सीरीज भारत के लिए काफी अहम है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को आगे ले जाने के लिए भारत को टेस्ट सीरीज में बेहतरीन परफॉर्मेंस करना होगा और दोनों टेस्ट मैच जीतने की कोशिश करनी होगी. इस…

WTC Points Table: श्रीलंका दौरे पर बारिश ने बिगाड़ा खेल तो भारत की फाइनल की राह कितनी होगी मुश्किल? समझें पूरा समीकरण

मुंबई 
 भारत की टीम श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने वाली है. यह टेस्ट सीरीज भारत के लिए काफी अहम है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को आगे ले जाने के लिए भारत को टेस्ट सीरीज में बेहतरीन परफॉर्मेंस करना होगा और दोनों टेस्ट मैच जीतने की कोशिश करनी होगी. इस समय भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है. भारत ने  इस चक्र में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 4 में हार मिली है, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। 

इस समय भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है. भारत ने  इस चक्र में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 4 में हार मिली है, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है.  भारत अपने श्रीलंका दौरे की शुरुआत 15 अगस्त को पहले टेस्ट मैच से करेगा. मौजूदा WTC साइकल में भारत का पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 48.15 है दूसरी ओर श्रीलंका उनसे ठीक नीचे छठे नंबर पर है, श्रीलंका ने अबतक इस WTC सर्किल में 1 जीत, 1 हार और 2 ड्रॉ हासिल किए हैं, और उनका PCT 41.67 है। 

2-0 से हार के बाद भारत की स्थिति हो जाएगी मुश्किल
अगर भारत 2-0 से हारता है, तो इससे उनके क्वालिफ़िकेशन की उम्मीदों को झटका लगेगा और श्रीलंका की संभावनाएं बढ़ जाएंगी, अगर भारतीय टीम 2-0 से हारते हैं, तो टीम इंडिया 39 प्रतिशत पॉइंट्स पर ही रहेंगे, जबकि श्रीलंका 61 प्रतिशत पॉइंट्स पर पहुंच जाएगा और चौथे नंबर पर आ जाएगा. अगर श्रीलंका भारत को 2-0 से हरा देता है, तो श्रीलंकाई टीम WTC के फाइनल की रेस में बने रहेंगे। 

2-0 से जीत से भारत को मिलेगा फायदा
क्लीन स्वीप से भारत की स्थिति में सुधार होगा, हालांकि बहुत ज़्यादा नहीं, जबकि सीरीज ड्रॉ होने से दोनों में से किसी भी टीम को ज्यादा फायदा नहीं होने वाला है. भारत को हर हाल में इस सीरीज को 2-0 से जीतने की कोशिश करनी होगी. अगर भारत  यह सीरीज़ 2-0 से जीतते हैं, भारत  57.58 प्रतिशत अंक तक पहुंच जाएगा. जिससे भारत की स्थिति WTC प्वाइंट्स टेबल में अच्छी होगी और वह चौथे या तीसरे नंबर पर आएगा। 

सीरीज-1-1 से ड्रा हुआ तो क्या होगा
सीरीज 1-1 से ड्रॉ होती है, तो भारत को कोई फायदा नहीं होगा , सीरीज के ड्राम होने पर भारत का प्रतिशत अंक 48.48 पर होगा और श्रीलंका 44.44 पर होगा, और WTC पोजिशन वैसी ही बनी रहेगी। 

बारिश ने नुकसान पहुंचाया तो क्या होगा
अगर बारिश की वजह से कोई टेस्ट ड्रॉ हो जाता है, तो दोनों टीमों को अंक बांटने पड़ेंगे. ऐसे में भारत को जीत के मुकाबले कम अंक मिलेंगे, जिससे उसकी पॉइंट्स परसेंटेज (PCT) पर असर पड़ सकता है. WTC में रैंकिंग कुल अंकों से नहीं, बल्कि PCT के आधार पर तय होती है। 

IND बनाम SL टेस्ट सीरीज में बारिश की क्या संभावना है ?
पहला टेस्ट गाले में और दूसरा कोलंबो में खेला जाना है. दोनों ही जगहें द्वीप के दक्षिणी/पश्चिमी हिस्से में हैं, जहां अगस्त में भी मॉनसून की वजह से बारिश से खेल में रुकावट आ सकती है.हर दिन बारिश होने की गारंटी नहीं है, लेकिन हल्की बारिश और मौसम की वजह से देरी हो सकती है, इसीलिए मैच ड्रॉ होने की संभावना ज्यादा हैं। 

WTC में मौजूदा स्टैंडिंग (2025–2027 साइकल) 

    ऑस्ट्रेलिया: 87.50 PCT (84 पॉइंट, 7 जीत, 1 हार) 
    साउथ अफ्रीका: 75.00 PCT (36 पॉइंट, 3 जीत, 1 हार) 
    न्यूज़ीलैंड: 72.22 PCT (52 पॉइंट, 4 जीत, 1 हार, 1 ड्रॉ) 
    बांग्लादेश: 58.33 PCT (28 पॉइंट, 2 जीत, 1 हार, 1 ड्रॉ) 
    भारत: 48.15 PCT (52 पॉइंट, 4 जीत, 4 हार, 1 ड्रॉ) 
    श्रीलंका: 41.67 PCT (20 पॉइंट, 1 ​​जीत, 1 हार, 2 ड्रॉ) 
    इंग्लैंड: 24.36 PCT (38 पॉइंट, 4 जीत, 8 हार, 1 ड्रॉ) 
    वेस्टइंडीज: 22.73 PCT (30 पॉइंट) 
    पाकिस्तान: 6.67 PCT (4 पॉइंट)

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed