,

15 अगस्त को जिलेभर में सजेगी ‘उल्लास महा-चौपाल’, जनभागीदारी से साक्षरता अभियान को मिलेगी नई गति

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को जिलेभर में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत "उल्लास महा-चौपाल" का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज में साक्षरता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, असाक्षर व्यक्तियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा जनभागीदारी के माध्यम से साक्षरता को जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। कार्यक्रम में…

15 अगस्त को जिलेभर में सजेगी ‘उल्लास महा-चौपाल’, जनभागीदारी से साक्षरता अभियान को मिलेगी नई गति

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को जिलेभर में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत "उल्लास महा-चौपाल" का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज में साक्षरता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, असाक्षर व्यक्तियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा जनभागीदारी के माध्यम से साक्षरता को जन-आंदोलन का स्वरूप देना है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी, स्वयंसेवक, महिला स्व-सहायता समूह, सामाजिक संगठन एवं ग्रामीणजन सक्रिय भागीदारी करेंगे। इस दौरान शिक्षा के महत्व पर संवाद, उल्लास शपथ, जागरूकता गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से साक्षरता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही नवसाक्षरों एवं स्वयंसेवकों का सम्मान भी किया जाएगा।
अभियान के तहत शिक्षा से वंचित लोगों की पहचान कर उन्हें साक्षरता कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन ने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और स्वयंसेवकों से इस जन-अभियान में सहयोग देने तथा अधिक से अधिक लोगों को साक्षर बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

प्रशासन का संदेश है कि "साक्षर समाज ही सशक्त समाज की पहचान है"। "पढ़ेंगे-पढ़ाएंगे, साक्षर भारत बनाएंगे" और "जन-जन का यही है नारा, साक्षर बने देश हमारा" के संकल्प के साथ आयोजित यह महाअभियान शिक्षा के अधिकार को हर घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports