,

एकता, साहस और सेवा भाव का परिचय देते हुए जवानों ने माल से भरे ट्रक को रेलवे ट्रैक से सुरक्षित दूरी तक पहुंचाया

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों ने एक बार फिर अपनी तत्परता, साहस, टीम भावना और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक संभावित बड़ी रेल दुर्घटना को टाल दिया। दमोह के बांदकपुर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए रवाना हुई क्यूआरएफ (QRF) कंपनी के 49 जवानों ने रेलवे फाटक पर अचानक बंद हुए एक मालवाहक ट्रक…

एकता, साहस और सेवा भाव का परिचय देते हुए जवानों ने माल से भरे ट्रक को रेलवे ट्रैक से सुरक्षित दूरी तक पहुंचाया

भोपाल 

मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों ने एक बार फिर अपनी तत्परता, साहस, टीम भावना और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक संभावित बड़ी रेल दुर्घटना को टाल दिया। दमोह के बांदकपुर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए रवाना हुई क्यूआरएफ (QRF) कंपनी के 49 जवानों ने रेलवे फाटक पर अचानक बंद हुए एक मालवाहक ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाकर सुरक्षित दूरी पर पहुंचाकर मानवीय संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।

10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर की QRF कंपनी दमोह के बांदकपुर मंदिर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी हेतु रवाना हो रही थी। इसी दौरान मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक पर अचानक एक मालवाहक ट्रक रेलवे ट्रैक के बीच में बंद हो गया। ट्रक के अचानक बंद हो जाने से चालक घबरा गया और उसे तत्काल कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसी बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आने का संकेत हो गया था।

परिस्थिति की गंभीरता को भांपते हुए QRF कंपनी के जवानों ने बिना समय गंवाए तत्काल मोर्चा संभाला। ट्रक माल से पूरी तरह लोडेड होने के बावजूद जवानों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी पूरी ताकत लगाकर ट्रक को धक्का देना शुरू किया। सभी जवानों के सामूहिक प्रयास से भारी-भरकम मालवाहक ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाकर सुरक्षित दूरी तक पहुंचाया।

जवानों की इस त्वरित कार्रवाई के चलते संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ड्यूटी पर जा रहे जवानों ने यह कार्य केवल अपनी जिम्मेदारी समझकर ही नहीं, बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और मानव जीवन की सुरक्षा के प्रति अपने जज्बे का परिचय देते हुए किया।

घटना के बाद ट्रक चालक ने QRF जवानों का आभार व्यक्त किया। अचानक आई विपरीत परिस्थिति में मदद के लिए आगे आए जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए चालक भावुक दिखाई दिया। जवानों ने उसे ढांढस बंधाते हुए सुरक्षित रहने की बात कही।

मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों की वर्दी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व ही नहीं निभाती, बल्कि जरूरत की घड़ी में हर नागरिक की सहायता के लिए तत्पर रहने का संकल्प भी अपने भीतर समेटे है। मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक पर QRF जवानों की तत्परता, एकजुटता और मानवीय संवेदना इसी सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed