,

लखनऊ में योगी की तिरंगा यात्रा, राष्ट्रध्वज के सम्मान पर मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा संदेश

लखनऊ देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पहले रविवार को भाजपा की तिरंगा यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। मुख्यमंत्री की अगुआई में यह यात्रा उनके सरकारी आवास से विधानभवन तक निकाली गई। इसमें दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने…

लखनऊ में योगी की तिरंगा यात्रा, राष्ट्रध्वज के सम्मान पर मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा संदेश

लखनऊ
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पहले रविवार को भाजपा की तिरंगा यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। मुख्यमंत्री की अगुआई में यह यात्रा उनके सरकारी आवास से विधानभवन तक निकाली गई। इसमें दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यात्रा से पहले मंच से कहा, अब यह नहीं चलेगा कि कोई देश में रहे और राष्ट्रीय प्रतीकों, महापुरुषों, राष्ट्रगान या राष्ट्रीय गीत का अपमान करे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों की तारीफ की।

हमारा तिरंगा सादगी, विकास और समृद्धि का प्रतीक- CM योगी
मुख्यमंत्री ने ध्वज संहिता में किए गए संशोधनों का जिक्र करते हुए कहा, पहले कांग्रेस के शासनकाल में घर पर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को अदालतों तक लड़ाई लड़नी पड़ती थी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कानून में संशोधन कर 140 करोड़ भारतीयों को अपने घरों पर शान से तिरंगा फहराने का हक और आजादी दी। हमारा ये तिरंगा हमारी सादगी, विकास और समृद्ध विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 1947 में ही जो काम हो जाना चाहिए था, उसे पूरा होने में 75 साल लग गए। कुछ लोगों के लिए सत्ता सर्वोपरि थी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के लिए राष्ट्र प्रथम का भाव सबसे ऊपर है।

15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराएं- CM योगी
योगी ने सभी से अपील की कि 15 अगस्त से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत हर घर पर तिरंगा लहराएं और हर नागरिक के दिल में राष्ट्रध्वज के लिए सम्मान का भाव हो। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी में देश के सामने आने वाली हर चुनौती से निपटने की अद्भुत क्षमता है। इस युवा ऊर्जा को आगे बढ़ने के लिए एक सही मंच मिलना बेहद जरूरी है। यात्रा का समापन विधानभवन के सामने गुब्बारे छोड़कर हुआ। मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज हाथ में थामकर सेल्फी भी ली।

बीजेपी संगठन के पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, ब्रजलाल, संजय सेठ, विधायक नीरज बोरा, राजेश्वर सिंह, ओपी श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed