,

Rahul Gandhi Ujjain Visit: सितंबर में उज्जैन पहुंचेंगे राहुल गांधी, महाकाल जाएंगे; संगठन के पदाधिकारियों से मिलेंगे

उज्जैन  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सितंबर में उज्जैन आएंगे। प्रस्तावित दौरे के दौरान वे उज्जैन संभाग के उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, जिनकी नियुक्ति संगठन सृजन के माध्यम से हुई है। कार्यक्रम में उज्जैन के साथ रतलाम, शाजापुर, देवास, आगर मालवा, मंदसौर और नीमच जिले के…

Rahul Gandhi Ujjain Visit: सितंबर में उज्जैन पहुंचेंगे राहुल गांधी, महाकाल जाएंगे; संगठन के पदाधिकारियों से मिलेंगे

उज्जैन 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सितंबर में उज्जैन आएंगे। प्रस्तावित दौरे के दौरान वे उज्जैन संभाग के उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, जिनकी नियुक्ति संगठन सृजन के माध्यम से हुई है। कार्यक्रम में उज्जैन के साथ रतलाम, शाजापुर, देवास, आगर मालवा, मंदसौर और नीमच जिले के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

राहुल गांधी के प्रस्तावित उज्जैन दौरे की खबर के बाद कांग्रेस संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अध्यक्ष महेश परमार और शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हैं। हालांकि दोनों नेता अभी कार्यक्रम को लेकर सार्वजनिक रूप से कुछ कहने से बच रहे हैं।

क्षीरसागर और कार्तिक मेला ग्राउंड के नाम पर विचार
राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए क्षीरसागर और कार्तिक मेला ग्राउंड को संभावित स्थल के तौर पर चिन्हित किया गया है। प्रशासन से जिस स्थान की अनुमति मिलेगी, वहीं कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अनुमति मिलने के बाद कार्यक्रम स्थल पर डोम तैयार किया जाएगा।

प्रस्तावित कार्यक्रम में राहुल गांधी उज्जैन संभाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठन की जमीनी स्थिति की जानकारी लेंगे। इसमें जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी, मंडलम अध्यक्ष व कार्यकारिणी, ग्राम पंचायत अध्यक्ष, बीएलए-2 सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

संगठन सृजन अभियान पर राहुल का फोकस
राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम में उज्जैन के साथ रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर और नीमच जिले के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं. खासतौर पर संगठन सृजन अभियान के तहत जिम्मेदारी संभाल रहे कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी सीधे फीडबैक ले सकते हैं. इसे लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा खास तैयारी की जा रही हैं. राहुल गांधी इससे पहले 5 मार्च 2024 को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर आए थे। 

बूथ-पंचायत से लेकर जिला स्तर तक संगठन की समीक्षा
राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. कांग्रेस के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, '' जिला और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के अलावा जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, ग्राम पंचायत अध्यक्ष और बीएलए-2 सहित जमीनी स्तर से जुड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी होगी. बैठक में संगठन की सक्रियता, बूथ स्तर की स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हो सकती है. कार्यकर्ता संवाद और संभावित सभा के लिए उज्जैन के क्षीरसागर मैदान और कार्तिक मेला ग्राउंड को विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। 

उज्जैन के बाद रीवा संभाग पर भी नजर
कांग्रेस संगठन की ओर से उज्जैन के बाद रीवा संभाग में भी इसी तर्ज पर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित बताया जा रहा है. फिलहाल दोनों कार्यक्रमों की अंतिम तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस नेता तैयारियों में लगे हुए हैं. राहुल गांधी का यह संभावित दौरा कांग्रेस के लिए संभाग स्तर पर संगठन को बूथ तक मजबूत करने और जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधे फीडबैक लेने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। 

पंचायत और मंडलम पदाधिकारियों से भी करेंगे चर्चा
राहुल गांधी पंचायत कमेटी के अध्यक्षों और मंडलम कमेटी के पदाधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

हालांकि राहुल गांधी के उज्जैन दौरे की तारीख अभी तय नहीं हुई है। उज्जैन के बाद इसी तरह का कार्यक्रम रीवा संभाग में भी प्रस्तावित है, लेकिन वहां की तारीख भी फिलहाल तय नहीं है।

महाकाल मंदिर में दर्शन का भी प्लान
राहुल गांधी उज्जैन आने पर पहले भी बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। इस बार भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उनके श्री महाकालेश्वर मंदिर जाने का प्लान बताया जा रहा है। हालांकि वे कार्यक्रम से पहले मंदिर जाएंगे या कार्यक्रम के बाद, इसे लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports