,

Punjab में आज बदलेगा मौसम, तेज बारिश और आंधी का अलर्ट; इन जिलों में रहें सावधान

लुधियाना. पंजाब के कुछ जिलों में बुधवार मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें भारी वर्षा की संभावना है। इससे पहले मंगलवार विभिन्न जिलों में बादल छाए रहे और तेज हवाएं भी जारी रही। पिछले चौबीस घंटे में पंजाब के कछ जिलों में वर्षा भी रिकार्ड की गई जिसमें पठानकोट में 46…

Punjab में आज बदलेगा मौसम, तेज बारिश और आंधी का अलर्ट; इन जिलों में रहें सावधान

लुधियाना.

पंजाब के कुछ जिलों में बुधवार मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें भारी वर्षा की संभावना है। इससे पहले मंगलवार विभिन्न जिलों में बादल छाए रहे और तेज हवाएं भी जारी रही।

पिछले चौबीस घंटे में पंजाब के कछ जिलों में वर्षा भी रिकार्ड की गई जिसमें पठानकोट में 46 एमएम वर्षा रिकार्ड हुई। रूपनगर में 5.5 एमएम वर्षा हुई। जिला बठिंडा में दिन का तापमान सबसे अधिक 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फिरोजपुर में दिन का तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर का तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस, संगरूर का तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

चौबीस घंटे में राज्य का औसतन तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस गिरा है जोकि सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार बुधवार भी बारी वर्षा को लेकर मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें पंजाब के कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना है। फिर आगे 14 और 15 अगस्त को भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी रहेगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports