,

लाड़ली बहना योजना: इंदौर में बढ़ी किस्त, घट गई लाभार्थियों की संख्या; ₹1500 मिलने के बाद 4.38 लाख महिलाएं

इंदौर  मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में सरकार ने महिलाओं को मिलने वाली मासिक सहायता राशि 1000 से बढ़ाकर 1500 रुपए कर दी, लेकिन एमपी के इंदौर शहर में लाभार्थी महिलाओं की संख्या लगातार घट रही है। जिले में 4 लाख 57 हजार 742 महिलाएं लाभार्थी थीं, अब घटकर 4 लाख 38 हजार 88 रह गई…

लाड़ली बहना योजना: इंदौर में बढ़ी किस्त, घट गई लाभार्थियों की संख्या; ₹1500 मिलने के बाद 4.38 लाख महिलाएं

इंदौर 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में सरकार ने महिलाओं को मिलने वाली मासिक सहायता राशि 1000 से बढ़ाकर 1500 रुपए कर दी, लेकिन एमपी के इंदौर शहर में लाभार्थी महिलाओं की संख्या लगातार घट रही है। जिले में 4 लाख 57 हजार 742 महिलाएं लाभार्थी थीं, अब घटकर 4 लाख 38 हजार 88 रह गई है। यानी करीब साढ़े तीन साल में 19654 महिलाएं योजना से से बाहर हो चुकी हैं।

इस दौरान एक ओर प्रति महिला मिलने वाली राशि में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई, वहीं लाभार्थियों का दायरा करीब 20 हजार कम हो गया। इसका बड़ा कारण 60 वर्ष उम्र पूरी होना है। इसके अलावा समग्र आइडी, आधार संबंधी दिक्कत, मृत्यु और स्वयं योजना छोड़ने जैसे कारणों से नाम हटना है।

आर्थिक मजबूती देना है योजना का उद्देश्य
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के अनुसार जिन महिलाओं की पात्रता समाप्त हुई है, उनके नाम नियमों के अनुसार सूची से हटाए गए है।

60 साल उम्र होना सबसे बड़ा कारण
इंदौर में योजना से बाहर हुई 19,654 महिलाओं में बड़ा हिस्सा उन महिलाओं का है, जिन्होंने 60 वर्ष की आयु पूरी कर ली। पिछले साढ़े तीन साल में 14,151 महिलाएं इसी वजह से योजना से बाहर हुईं। आंकड़े बताते हैं कि उम्र पूरी होने के कारण योजना से बाहर होने वाली महिलाओं की संख्या हर साल बढ़ रही है। 2024 में जहां 4,040 महिलाएं इस कारण बाहर हुई, वहीं 2026 में यह 5,150 हो गई।

60 वर्ष बाद बाहर महिलाएं

2024: 4,040 महिलाएं
2025: 4,961 महिलाएं
2026: 5,150 महिलाएं
कुल: 14,151 महिलाएं

लाड़ली में पंजीयन बंद, अन्य योजनाओं में चालू
वृद्धावस्था पेंशन, कल्याणी पेंशन व पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं में पात्र नए हितग्राहियों को जोड़ने की प्रक्रिया चलती रहती है। इसके विपरीत लाड़ली बहना योजना में नए पंजीयन फिलहाल बंद हैं। ऐसे में मौजूदा सूची में से पात्रता समाप्त होने वाले हितग्राहियों के नाम हटने से लाभार्थियों की संख्या स्वाभाविक रूप से कम हो रही है।

इन कारणों से भी घटे लाभार्थी
60 वर्ष की उम्र पूरी: 14,151 महिलाएं
समग्र आइडी हटने: 2,406 महिलाएं
स्वयं योजना छोड़ी:973 महिलाएं
आधार-समग्र मिलान नहीं: 903 महिलाएं
मृत्यु: 763 महिलाएं
आधार की वजह से: 452 महिलाएं
कुल: 19,654 महिलाएं

2023 में शुरू हुई थी योजना
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 5 मार्च 2023 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। नई पात्र महिलाओं के लिए योजना में शामिल होने का रास्ता फिलहाल बंद है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports