,

पटियाला में पिटबुल का कहर, किराए का मकान देखने गए दंपत्ति पर हमला; पति के शरीर में पड़े टांके, पत्नी ICU में

पटियाला   पटियाला के घुम्मण नगर इलाके में बुधवार को पिटबुल कुत्ते का आंतक देखने को मिला। मकान देखने गए एक दंपती पर पिटबुल कुत्ते ने अचानक अटैक कर दिया, अटैक इतना खतरनाक था कि दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिटबुल कुत्त दंपती को करीब तीन मिनट तक काटता रहा, दंपती द्वारा शोर…

पटियाला में पिटबुल का कहर, किराए का मकान देखने गए दंपत्ति पर हमला; पति के शरीर में पड़े टांके, पत्नी ICU में

पटियाला 

 पटियाला के घुम्मण नगर इलाके में बुधवार को पिटबुल कुत्ते का आंतक देखने को मिला। मकान देखने गए एक दंपती पर पिटबुल कुत्ते ने अचानक अटैक कर दिया, अटैक इतना खतरनाक था कि दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पिटबुल कुत्त दंपती को करीब तीन मिनट तक काटता रहा, दंपती द्वारा शोर मचाने के बाद आसपास रहने वाले पड़ोसी लाठी डंडे लेकर बाहर आए और पिटबुल पर वार कर दंपती को छुडवाने की कोशिश की, पर लोगों द्वारा कई बार डंडो से वार करने के बाद पिटबुल ने दंपती को छोड़ा।

इस दौरान पिटबुल ने महिला की दायनी बाजू पर कंधे के पास से काफी बुरे तरीके से काटा। हमले की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल दंपती को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला को कुत्ते ने करीब 14 बार, जबकि उसके पति को करीब 12 बार काटा। पीडित महिला की दायनी बाजू पर सर्जरी की गई।

जमीन पर गिरी महिला
जानकारी के अनुसार, दंपती मकान खरीदने के उद्देश्य से एक प्रापर्टी डीलर के साथ घुम्मण नगर स्थित एक कोठी देखने पहुंचा थे। जैसे ही प्रापर्टी डीलर ने कोठी का गेट खोला, अंदर मौजूद पिटबुल अचानक बाहर निकल आया और उसने दंपती पर अटैक कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ते ने सबसे पहले महिला पर हमला किया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। पत्नी को बचाने के लिए पति आगे आया तो पिटबुल ने उस पर भी हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के घरों से कुछ लोग बाहर आए और उन्होंने कुत्ते को हटाने का प्रयास किया। लोगों ने लाठी-डंडों से पिटबुल पर वार किया, काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को दंपती से अलग किया। इसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

CCTV फुटेज में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर
अंकित ने आगे बताया, "मैं अपनी पत्नी को बचाने के लिए कुत्ते से भिड़ गया, जिससे मेरे पैर, बैक और पूरे शरीर पर गहरे जख्म हुए हैं और जगह-जगह टांके आए हैं. वह कुत्ता इतना खूंखार था कि अपने मालिक के चिल्लाने और रोकने पर भी नहीं रुका. अगर आसपास के लोग लाठियां लेकर न दौड़ते, तो वह हमारी गर्दन फाड़ देता और हमें जिंदा न छोड़ता. हमें सिर्फ और सिर्फ सख्त कानूनी कार्रवाई और इंसाफ चाहिए। 

घटना के वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे पिटबुल अचानक दोनों पर टूट पड़ता है. चीख-पुकार सुनकर घर से एक महिला हाथ में डंडा लेकर बाहर आती है और कुत्ते को मारने की कोशिश करती है, लेकिन हिंसक हो चुका पिटबुल पीछे हटने के बजाय नोचता रहता है. इसके बाद आसपास के दो-तीन स्थानीय नागरिक डंडे लेकर पहुंचते हैं और भारी मशक्कत के बाद घायल दंपति को कुत्ते के जबड़े से छुड़ाते हैं। 

पटियाला में आक्रामक नस्ल के कुत्तों पर लगेगा बैन
इस गंभीर घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी रोष है. मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि शहर में पिटबुल जैसी खतरनाक और आक्रामक नस्ल के कुत्तों को पालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम की आगामी हाउस मीटिंग में इस संबंध में विशेष प्रस्ताव लाया जाएगा। 

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित अंकित सभरवाल के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है और लापरवाही बरतने वाले कुत्ता मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 

बुरी तरह से काटा
पीड़ित अंकित सभरवाल ने कहा कि पिटबुल ने उनकी पत्नी और उन्हें बुरी तरह से काटा है, शरीर पर कई जगहों पर घाव है। उन्होंने कहा कि पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। अगर लोग न मदद करते तो इससे भी ज्यादा बुरा हाल हो सकता था। अगर पिटबुल पर रोक है तो कार्रवाई क्यों नहीं की जाती।

पिटबुल रखने पर पाबंदी
पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा.बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि पिटबुल रखने पर पाबंदी है, जिसके चलते कोई भी व्यक्ति इस डाग को नहीं रख सकता। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्होंने घटना से संबंधित वीडियो नहीं देखी, क्योंकि चंडीगढ़ में उच्चाधिकारियों के साथ मीटिंग में थे। उन्होंने कहा कि घटना की जांच कराकर नियम अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।

निगम कमिश्नर बोलीं- पिटबुल रखने पर रोक
मामला सामने आने के बाद शहर में पिटबुल जैसे शक्तिशाली कुत्तों को घरों में रखने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर निगम कमिश्नर पूजा सियाल ग्रेवाल ने कहा कि पिटबुल रखने को लेकर रोक लगाई गई है, पर इनकी रजिस्ट्रेशन या फिर कार्रवाई करने का जिम्मा पशु पालन विभाग के पास है।

कमिश्नर ने कहा कि घटना की वीडियो उनके पास पहुंच चुकी है, कार्रवाई कराने के लिए पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को वीडियो भेज दी गई है। इसके अलावा नगर निगम भी अपने स्तर पर मामले को गंभीरता से ले रहा है।

प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है महिला
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद अंकित और उसकी पत्नी सीधे एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां इन दोनों का इलाज चल रहा है। अंकित की पीठ और जांघ पर टांके लगे हैं। उसकी मरहम पट्टी कर अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई।

वहीं, अंकित की पत्नी को गंभीर चोट है। उसके हाथ की सर्जरी के बाद डॉक्टर ने अस्पताल में अपने ऑब्जर्वेशन में रखा है। उसकी भी पीठ, जांघ और कूल्हे पर चोटें आई हैं। अंकित ने इस मामले में अनाज मंडी थाने में शिकायत दी है।

पुलिस को दी शिकायत, पत्नी बयान देने की हालत में नहीं
अंकित ने कहा कि अगर लोग बचाने नहीं आते तो वह कुत्ता उनकी जान भी ले सकता था। पुलिस को शिकायत दी गई है। हालांकि, पत्नी अभी बयान देने की हालत में नहीं है, इसलिए अभी पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची। उसकी हालत थोड़ी ठीक होने पर पुलिस बयान लेकर कार्रवाई करेगी।

पटियाला के आर्य समाज चौक के रहने वाला अंकित पेशे बैंकर है। वह यस बैंक में नौकरी करता है। वहीं, उसकी पत्नी एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट में पढ़ाती है। अंकित ने पुलिस और सिविल प्रशासन से इस मामले में इंसाफ की मांग की है।

    पालतू पिटबुल डाग का रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है।
    टीकाकरण कार्ड दिखाकर हर साल या निर्धारित समय सीमा पर इस लाइसेंस का रिन्यू कराना होता है।
    कुत्ते को समय पर एंटी-रेबीज और अन्य आवश्यक टीके लगवाना कानूनी रूप से अनिवार्य है।
    पशु चिकित्सक द्वारा जारी किया वेक्सिनेशन कार्ड हमेशा संभालकर रखना।
    घर से बाहर या सोसाइटी के कामन एरिया में कुत्ते को हमेशा पट्टे से बांधकर रखना। सार्वजनिक स्थानों या पार्क में गंदगी फैलने पर उसे साफ करने की जिम्मेदारी मालिक की होती है।
    कुत्तों को मुंह पर जाली पहनाना अनिवार्य नहीं है, लेकिन यदि कुत्ता आक्रामक स्वभाव का है तो सुरक्षा के लिए इसका उपयोग करना उचित है।
    कुत्ते की देखभाल में लापरवाही बरतना अपराध माना जाता है
    कुत्ते को सड़क पर लावारिस छोड़ देना कानूनन अपराध है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports