CBSE ने शुरू की NISHTHA ट्रेनिंग, शिक्षकों को मिलेंगे नए कोर्स और 845 वर्चुअल लैब

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के लिए NISHTHA ट्रेनिंग कोर्स शुरू किए हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने दीक्षा प्लेटफॉर्म पर 845 से अधिक पाठ्यक्रम-अनुरूप वर्चुअल लैब और डिजिटल लर्निंग रिसोर्सेज उपलब्ध होने की जानकारी दी है। दोनों पहल का उद्देश्य शिक्षकों के कौशल को…

CBSE ने शुरू की NISHTHA ट्रेनिंग, शिक्षकों को मिलेंगे नए कोर्स और 845 वर्चुअल लैब

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के लिए NISHTHA ट्रेनिंग कोर्स शुरू किए हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने दीक्षा प्लेटफॉर्म पर 845 से अधिक पाठ्यक्रम-अनुरूप वर्चुअल लैब और डिजिटल लर्निंग रिसोर्सेज उपलब्ध होने की जानकारी दी है। दोनों पहल का उद्देश्य शिक्षकों के कौशल को मजबूत करना और छात्रों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना है। CBSE ने इससे संबंधित अलग-अलग सर्कुलर 13 अगस्त 2026 को जारी किए हैं।

दो कैटेगरी में निष्ठा कोर्स
शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के साइकल 1 में निष्ठा कोर्स दो कैटेगरी में उपलब्ध हैं। इनमें कटेगरी II यानी दक्षता पाठ्यक्रम और कटेगरी III यानी एडवांस्ड कोर्सेस शामिल हैं। Cycle 1 की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से हुई है। निष्ठा के आधिकारिक CIET-NCERT पोर्टल के अनुसार, इस साइकल के लिए एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है, जबकि कोर्स पूरा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 है।

कटेगरी II में निष्ठा एफएलएन और निष्ठा ECCE जैसे कोर्स शामिल हैं। ये मुख्य रूप से फाउंडेशनल और प्रिपरेटरी स्टेज में पढ़ाने वाले शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के लिए हैं, जिसमें कक्षा 5 तक के स्तर को ध्यान में रखा गया है।

शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के लिए एडवांस्ड कोर्स
कटेगरी III सभी स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों के लिए खुली है। इन कोर्स में आधुनिक शिक्षा और प्रोफेशनल डेवलपमेंट से जुड़े विषयों को शामिल किया गया है। इनमें पर्सनल डिजिटल डिवाइस के लिए साइबर हाइजीन, ई-वेस्ट से जुड़े पर्यावरणीय खतरे, एक्शन रिसर्च और ‘कैच द रैन’ पहल जैसे विषय शामिल हैं। ये कोर्स हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं। शिक्षक और स्कूल प्रमुख कोर्स की सूची और जॉइन करने से जुड़ी जानकारी CIET-NCERT निष्ठा कोर्स प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

DIKSHA पर 845 से ज्यादा वर्चुअल लैब
CBSE ने छात्रों और शिक्षकों के लिए एक और महत्वपूर्ण डिजिटल सुविधा की जानकारी दी है। DIKSHA प्लेटफॉर्म पर 845 से अधिक करिकुलम-अलाइन्ड वर्चुअल लैब और संबंधित डिजिटल संसाधन उपलब्ध हैं। इन्हें CIET-NCERT के माध्यम से विकसित किया गया है और ये NCERT के पाठ्यक्रम, लर्निंग आउटकम, कक्षा, विषय और अध्याय के अनुसार व्यवस्थित हैं।

इनमें ज्यादातर वर्चुअल लैब विज्ञान और गणित से संबंधित हैं। छात्र और शिक्षक इन्हें DIKSHA पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। इससे बिना किसी फिजिकल लैब के भी छात्र कई विषयों और अवधारणाओं को डिजिटल तरीके से समझ और एक्सप्लोर कर सकते हैं।

QR कोड और AI फीचर से भी कर सकेंगे एक्सेस
इन डिजिटल संसाधनों तक पहुंचने के लिए छात्रों के पास कई विकल्प हैं। NCERT की पाठ्यपुस्तकों के संबंधित अध्यायों में दिए गए QR कोड के जरिए भी वर्चुअल लैब और डिजिटल सामग्री तक पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा AI आधारित ‘Ask DIKSHA’ फीचर और DIKSHA पर्सनलाइस्ड एडाप्टिव लर्निंग (PAL) Courses के जरिए भी इन संसाधनों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस पहल से छात्रों को अपनी जरूरत और सीखने की गति के अनुसार डिजिटल संसाधनों का इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। वहीं, शिक्षकों के लिए NISHTHA ट्रेनिंग उन्हें नई तकनीकों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के अनुरूप अपनी क्षमताएं विकसित करने का अवसर देगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed