,

सुखबीर बादल पर हमले के ‘हीरो’ इंस्पेक्टर संतोष से मिलीं हरसिमरत, बोलीं- आपकी बहादुरी नहीं भूलेंगे

चंडीगढ़. महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल की जान बचान वाले इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे से शिअद अध्यक्ष की पत्नी और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर ने मुलाकात की। शुक्रवार को उन्होंने अस्पताल में जाकर इंस्पेक्टर का हाल जाना और उनका आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर फोटो शेयर करते हुए सांसद…

सुखबीर बादल पर हमले के ‘हीरो’ इंस्पेक्टर संतोष से मिलीं हरसिमरत, बोलीं- आपकी बहादुरी नहीं भूलेंगे

चंडीगढ़.

महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल की जान बचान वाले इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे से शिअद अध्यक्ष की पत्नी और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर ने मुलाकात की। शुक्रवार को उन्होंने अस्पताल में जाकर इंस्पेक्टर का हाल जाना और उनका आभार व्यक्त किया।

सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर फोटो शेयर करते हुए सांसद हरसिमरत कौर ने लिखा, 'मैं महाराष्ट्र पुलिस की विशेष सुरक्षा इकाई के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे को सलाम करती हूं, जिन्होंने नांदेड़ हमले के दौरान सुखबीर सिंह बादल जी की जान बचाने में वीरतापूर्ण साहस दिखाया। बादल परिवार आपको हार्दिक धन्यवाद देता है। आपकी बहादुरी को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। वाहेगुरु आपको शीघ्र स्वस्थ करें। साथ ही, यशोसाई अस्पताल के डॉक्टरों और पूरे स्टाफ को भी विशेष धन्यवाद, जिन्होंने हमें सांत्वना देने में अथक सेवा की- हरसिमरत कौर, बठिंडा सांसद।

खंजर से हुआ था हमला
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल वीरवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित सचखंड श्री हजूर साहिब परिसर के निकट जानलेवा हमला हुआ था। इस अटैक में वह बाल-बाल बचे सुखबीर के साथ नांदेड़ गए उनके मीडिया सलाहकार राज्यदीप के अनुसार, शिअद अध्यक्ष परिवार के साथ गुरुद्वारा माता साहिब दीवान जी मुगत परिसर से बाहर निकलते हुए जब चरण कमल पहुंचे, तभी उनके साथ-साथ चल रहे निहंग के वेष में एक व्यक्ति ने खंजर से हमला कर दिया। आरोपित उनके सीने पर वार करना चाहता था, लेकिन सुखबीर ने दायां हाथ आगे कर दिया, जिससे बाजू पर गहरा घाव हो गया। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमलावर पुणे के 62 वर्षीय जसपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह दो साल पहले तक वकालत करता था और अब गुरुद्वारे में सेवारत था।

दूसरी बार हुआ हमला
जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त सुखबीर पर पिछले दो साल में यह दूसरा हमला है। इससे पहले चार दिसंबर, 2024 को अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब परिसर के बाहर तब हमला हुआ था जब वह श्री अकाल तख्त के आदेश पर परिसर के मुख्य द्वार पर सेवादार की सजा भुगत रहे थे। सतर्क सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से बादल बाल-बाल बचे। विशेष सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे ने हमलावर को रोका व पकड़ने का प्रयास किया। उनके हाथ में भी चोटें आई हैं।

सुखबीर के हाथ की सर्जरी, लगे टांके 
सुखबीर को तुरंत नांदेड़ के यशोसाईं अस्पताल ले जाया गया, जहां हाथ की सर्जरी हुई व टांके लगे। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है व खतरे से बाहर हैं। हरसिमरत सुरक्षित हैं।

गुरुद्वारा साहिब में वीआईपी सुरक्षा पर उठने लगे सवाल
सुखबीर बादल पर गुरुद्वारा परिसर के बाहर हमले की दूसरी घटना के बाद गुरुद्वारों में वीवीआइपी की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं। श्री हरिमंदिर साहिब परिसर के बाहर हमले के दौरान आरोपित पूर्व आतंकी नारायण सिंह चौड़ा पिस्तौल लेकर उनके पास पहुंच गया था। फायर करने के दौरान सुखबीर की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारी ने उसके हाथ को धक्का दे दिया जिससे गोली दीवार पर जा लगी। वीरवार को नांदेड़ में भी आरोपित सुखबीर के निकट पहुंच गया था।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed