,

100 सीटर छात्रावास से छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय सुविधा, दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को मिलेगा विशेष लाभ

रायपुर मंत्री  राजेश अग्रवाल ने स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज अंबिकापुर के केशवपुर स्थित स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। 100 सीटर छात्रावास के प्रारंभ होने से महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अध्ययन के अनुकूल आवासीय…

100 सीटर छात्रावास से छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय सुविधा, दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को मिलेगा विशेष लाभ

रायपुर

मंत्री  राजेश अग्रवाल ने स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज अंबिकापुर के केशवपुर स्थित स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। 100 सीटर छात्रावास के प्रारंभ होने से महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अध्ययन के अनुकूल आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। विशेष रूप से दूरस्थ, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अंबिकापुर आने वाली छात्राओं को इसका विशेष लाभ मिलेगा। आवास की सुविधा मिलने से छात्राएं सुरक्षित वातावरण में रहकर अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रख सकेंगी।

इस अवसर पर मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि बेटियों को शिक्षा के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो। दूरस्थ ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं के लिए सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध होना उनके उच्च शिक्षा के सपने को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह छात्रावास केवल रहने की सुविधा नहीं, बल्कि हमारी बेटियों को आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। छात्रावास में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर हों और छात्राओं को सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण मिले, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। परिसर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के साथ ही मुख्य मार्ग से छात्रावास तक सीसी सड़क की सुविधा भी विकसित की जाएगी, ताकि छात्राओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

’100 सीटर छात्रावास से छात्राओं को मिलेगा बेहतर आवास’

स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास 100 सीटर है। यहां महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रावास शुरू होने से बाहर से आने वाली छात्राओं को प्रतिदिन लंबी दूरी तय करने और आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्हें सुरक्षित, व्यवस्थित एवं अध्ययन के अनुकूल वातावरण मिलेगा, जिससे वे अपनी पढ़ाई पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।

यह सुविधा उन छात्राओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी, जो दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अंबिकापुर आती हैं। आवास की सुविधा उपलब्ध होने से उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी तथा रहने की व्यवस्था के अभाव में पढ़ाई बीच में छोड़ने जैसी परिस्थितियों को रोकने में भी मदद मिलेगी।

’डीएमएफ एवं आदिवासी विकास विभाग से हुए आवश्यक कार्य’

कन्या छात्रावास भवन में आवश्यक सुधार, नवीनीकरण एवं सुविधाओं के विकास के लिए जिला खनिज न्यास मद से 17.53 लाख रुपये तथा आदिवासी विकास विभाग से 8.50 लाख रुपये की राशि व्यय की गई है। इन मदों से छात्रावास भवन में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करने के साथ परिसर को छात्राओं के उपयोग के अनुरूप व्यवस्थित किया गया है। नवीनीकरण एवं आवश्यक सुविधाओं के विकास के बाद छात्रावास का वातावरण अधिक सुविधाजनक और उपयोगी बनाया गया है। अब छात्राओं को उच्च शिक्षा के साथ सुरक्षित आवासीय सुविधा भी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

’छात्राओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता, परिसर में होगा पौधरोपण’

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मंत्री  राजेश अग्रवाल ने छात्रावास में छात्राओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से छात्रावास में छात्राओं के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण बनाए रखने को कहा।

मंत्री  अग्रवाल ने छात्रावास परिसर में पौधरोपण कराने तथा परिसर को हरा-भरा एवं आकर्षक बनाने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रावास का वातावरण ऐसा होना चाहिए, जहां छात्राओं को पढ़ाई के साथ स्वस्थ, स्वच्छ और सकारात्मक माहौल भी मिल सके।

’मुख्य मार्ग से छात्रावास तक बनेगी सीसी सड़क’

मंत्री  राजेश अग्रवाल ने मुख्य मार्ग से कन्या छात्रावास तक सीसी सड़क निर्माण कराने के निर्देश भी दिए। इससे छात्राओं, अभिभावकों एवं आगंतुकों को आवागमन में सुविधा होगी और बारिश सहित अन्य मौसम में भी छात्रावास तक पहुंच आसान रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छात्रावास परिसर को सुव्यवस्थित रखने तथा छात्राओं को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने छात्रावास की व्यवस्थाओं को छात्राओं की जरूरतों के अनुरूप बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया।

’उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को मिलेगा प्रोत्साहन’

कन्या छात्रावास का शुभारंभ जिले में छात्राओं की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सुरक्षित और सुविधाजनक आवासीय सुविधा उपलब्ध होने से दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं के लिए अंबिकापुर में उच्च शिक्षा प्राप्त करना पहले की अपेक्षा अधिक सहज होगा।

छात्रावास न केवल छात्राओं की आवास संबंधी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि उन्हें शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण भी प्रदान करेगा। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे उच्च शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों की बेटियों के लिए यह सुविधा शिक्षा के नए अवसरों के द्वार खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

’बेटियों की शिक्षा में सुविधा और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता’

मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि किसी भी बेटी को केवल आवास की सुविधा के अभाव में अपनी पढ़ाई छोड़नी न पड़े, यह हमारी प्राथमिकता है। शिक्षा के लिए सुरक्षित वातावरण, बेहतर आवास और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास इसी सोच का परिणाम है। हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ की बेटियां निर्भीक होकर पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने परिवार, समाज एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।

शुभारंभ अवसर पर लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष मती निरूपा सिंह, महापौर मती मंजूषा भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  देवनारायण यादव, पार्षद  आलोक दुबे, कलेक्टर  अजीत वसंत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय कुमार अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports