,

स्वतंत्रता दिवस से पहले बिहार में तिरंगा अभियान तेज, सीएम सम्राट चौधरी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

पटना स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बिहार में भी तिरंगा यात्राओं और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक लोग उत्साह के साथ अभियान में भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास की…

स्वतंत्रता दिवस से पहले बिहार में तिरंगा अभियान तेज, सीएम सम्राट चौधरी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

पटना
स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बिहार में भी तिरंगा यात्राओं और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

शहर से लेकर गांव तक लोग उत्साह के साथ अभियान में भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास की छत पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

सीएम ने तिरंगा फहराने के बाद स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को स्मरण किया। उन्होंने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा कीं। तस्वीरों में मुख्यमंत्री राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए नजर आ रहे हैं।

सीएम ने लोगों से की तिरंगा फहराने की अपील
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पोस्ट में लिखा, 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा!' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोक सेवक आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को स्मरण किया।

उन्होंने प्रदेशवासियों से भी इस अभियान में भाग लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के इस महाअभियान का हिस्सा बनें

तिरंगे के साथ तस्वीर साझा करने का आह्वान
सीएम ने लोगों से तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga के साथ साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह जनभागीदारी के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बिहार में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय ध्वज के साथ लोग उत्साहपूर्वक अभियान में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का समापन ‘जय हिंद’ के साथ किया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports