,

अमित शाह पर किताब लिखकर चर्चा में उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, 8 महीने बाद गृहमंत्री को भेंट की पहली प्रति

उज्जैन  अक्सर चर्चा में रहने वाले आलोट संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल फिरोजिया एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार सांसद फिरोजिया अपनी अमित शाह पर लिखी किताब को लेकर चर्चा में हैं. सांसद ने सोशल मीडिया पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को अपनी लिखी पुस्तक…

अमित शाह पर किताब लिखकर चर्चा में उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, 8 महीने बाद गृहमंत्री को भेंट की पहली प्रति

उज्जैन
 अक्सर चर्चा में रहने वाले आलोट संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल फिरोजिया एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार सांसद फिरोजिया अपनी अमित शाह पर लिखी किताब को लेकर चर्चा में हैं. सांसद ने सोशल मीडिया पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को अपनी लिखी पुस्तक 'नए भारत के चाणक्य – अमित शाह राजनीतिक संकल्प और सत्ता' भेंट की. पुस्तक भेंट करने के साथ ही सांसद अनिल फिरोजिया ने अलग अलग विषयों पर चर्चा की खास कर उज्जैन महाकाल मंदिर सुरक्षा, आगामी सिंहस्थ महापर्व व अन्य। 

चाणक्य की अमित शाह से तुलना की इस किताब ने सियासी चर्चा बढ़ा दी है. तरह तरह के कमेंट भी अनिल फिरोजिया को पोस्ट पर मिल रहे हैं कि चाणक्य की तुलना कैसे कोई एक नेता से कर सकता है। 

आठ महीने में तैयार हुई पुस्तक
सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया इस किताब को लिखने में उन्हें लगभग आठ महीने का समय लगा. किताब के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों और विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाई. पुस्तक का प्रकाशन दिल्ली के प्रसिद्ध प्रभात प्रकाशन द्वारा किया गया है. यह किताब अमित शाह के राजनीतिक सफर और रणनीति पर केंद्रित पुस्तक है। 

पुस्तक में अमित शाह के राजनीतिक जीवन, संगठनात्मक कौशल, दूरदर्शी नेतृत्व, राजनीतिक रणनीति, त्वरित निर्णय क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति उनके संकल्प को केंद्र में रखा गया है. किताब में स्पष्ट है कि अमित शाह की राजनीतिक कार्यशैली और रणनीतिक क्षमता की तुलना भारतीय इतिहास के महान रणनीतिकार चाणक्य से की गई है। 

अनिल फिरोजिया की किताब 'नए भारत के चाणक्य' 
सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा "इस साहित्यिक प्रयास पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनकी सराहना की. अमित शाह से उन्हें स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है. उनका आशीर्वाद सदैव ऊर्जा प्रदान करता है और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports