,

अटल गौरव समारोह में अमित शाह का बड़ा बयान, राजस्थान को मिली 5659 करोड़ की विकास सौगात

जयपुर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना को समर्पित रहा। वे बाल्यकाल से ही राष्ट्रभक्ति के रास्ते पर चले। 40 साल तक विपक्ष में रहने और हर प्रतिकूल परिस्थिति के बावजूद राष्ट्रभक्ति का सिद्धांत ही उनके जीवन का…

अटल गौरव समारोह में अमित शाह का बड़ा बयान, राजस्थान को मिली 5659 करोड़ की विकास सौगात

जयपुर
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना को समर्पित रहा। वे बाल्यकाल से ही राष्ट्रभक्ति के रास्ते पर चले। 40 साल तक विपक्ष में रहने और हर प्रतिकूल परिस्थिति के बावजूद राष्ट्रभक्ति का सिद्धांत ही उनके जीवन का आधार रहा। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के विकास को लेकर कई बड़े फैसले किए। पूरे विश्व के दबाव के सामने ना झुकते हुए उन्होंने पोकरण में परमाणु परीक्षण किया।

  केन्द्रीय गृह मंत्री रविवार को चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण के बाद आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर 15 जिलों में 5 हजार 659 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया गया। साथ ही, जल जीवन मिशन के तहत 1 हजार 500 गांवों को हर घर नल से जल की सौगात दी गई।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्व. अटलजी ने हर गांव को सड़क से जोड़ने का काम किया। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत नेशनल हाईवे बनाए। देश के आदिवासियों के लिए उन्होंने पहली बार जनजाति कल्याण मंत्रालय बनाया। इसी का परिणाम है कि आज आदिवासी परिवार की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा आदिवासी कल्याण को आगे बढ़ाया। एसटी कॉम्पोनेंट का बजट 25 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1 लाख 25 हजार करोड़ तक पहुंचाने का काम किया। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया। साथ ही, देश में 10 आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय और 772 एकलव्य विद्यापीठ बनाने का काम किया। अटलजी ने जो शुरूआत की थी प्रधानमंत्री मोदी ने इसको अंजाम तक पहुंचाया है।

 मेवाड़ की वीर भूमि देशभक्तों के लिए काशी से कम नहीं-
  केन्द्रीय गृह मंत्री ने राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि मेवाड़ की यह वीर भूमि देशभक्तों के लिए काशी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस वीर भूमि के महाराणा प्रताप, वीर पूंजा भील और सेठ भामाशाह की राष्ट्रभक्ति, धर्मभक्ति, स्वराज के प्रति लगन ने मुगलों के विजय रथ को रोक कर रख दिया था। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पहले 11 लाख घरों तक ही नल से पानी पहुंचा था। माताएं-बहनें सिर पर तीन-तीन मटकियां लेकर कोसों दूर से पानी लेकर आती थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुए जल जीवन मिशन से 8 साल में ही राजस्थान में 64 लाख घरों तक पानी पहुंचा है।

80 साल बाद बंकिम बाबू का अमर गान फिर से प्राप्त कर रहा सम्मान-
उन्होंने कहा कि 80वां स्वतंत्रता दिवस करोड़ों लोगों के लिए बड़ा परिवर्तन लेकर आया। आजादी के 80 साल के बाद लाल किले की प्राचीर पर और देशभर में जहां ध्वजवंदन हुआ वहां पर बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी की अमर कृति राष्ट्र गीत वंदे मातरम का गायन हुआ। वंदे मातरम बोलते-बोलते हजारों-लाखों लोगों ने आजादी की लड़ाई में गोलियां खाईं, लाठियां खाईं, कई साल जेल में रहे और फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 80 साल के बाद बंकिम बाबू का ये अमर गान अब फिर सम्मान प्राप्त कर रहा है।

वादे पूरे करने की दिशा में तेज गति से काम कर रहे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
केन्द्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे वादे पूरे करने की दिशा में तेज गति से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान को पानी की कमी के लिए जाना जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तीन बड़े जल समझौते कर आधे राजस्थान की प्यास बुझाने का काम किया है। हरियाणा, गुजरात और पंजाब तक का पानी वे यहां लाए हैं। साथ ही, पूरे राजस्थान को हरियाली से भरने के लिए प्रदेश में विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हुए राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं। राजस्थान के विकास के लिए 36 नई नीतियां बनाई हैं। प्रदेश में 1 लाख 78 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। गरीब परिवारों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। अब तक 5 करोड़ 87 लाख सिलेंडर पर प्रदेश में सब्सिडी दी गई है। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत प्रदेश में 45 लाख लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान बहुत आगे बढ़ने वाला है।

परमाणु परीक्षण और कारगिल जीत ने भारत की छवि को किया मजबूत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी देश के महान नेता थे। उनके कुशल नेतृत्व में द्वितीय परमाणु परीक्षण और 1999 के कारगिल युद्ध की जीत ने भारत की छवि को दुनियाभर में मजबूत किया। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के माध्यम से भारत को एक स्वाभिमानी और सशक्त राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में घोषित किया।

धारा 370 हटाने और नक्सलवाद खत्म करने में केन्द्रीय गृह मंत्री की भूमिका महत्वपूर्ण-
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने और देश में नक्सलवाद की समस्या को खत्म करने में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पचपदरा में 80 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन, ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भरता, 1 हजार 192 किलोमीटर नए एक्सप्रेस-वे जैसे विकास कार्यों से राजस्थान की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है। वर्ष 2030 तक राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर तथा वर्ष 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज जिन विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास हुआ है वो भी इस प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं कि राजस्थान में विकास का लाभ अंतिम छोर तक पहुंच रहा है।

इससे पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा का अनावरण किया तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पंच गौरव पवेलियन, भारत टैक्सी, ई-पैक्स, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र, माणिक्यलाल वर्मा आदम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं राजीविका, चित्तौड़गढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

इन जिलों में हुआ लोकार्पण-शिलान्यास-
– जोधपुर में 1 हजार 475 करोड़ रुपये से अधिक के 96 विकास कार्य

– बांसवाड़ा में 1 हजार 98 करोड़ रुपये से अधिक के 43 विकास कार्य

– बाड़मेर में 477 करोड़ रुपये से अधिक के 65 विकास कार्य

– कोटा में 455 करोड़ रुपये से अधिक के 29 विकास कार्य

– फलोदी में 362 करोड़ रुपये से अधिक के 49 विकास कार्य

– पाली में 346 करोड़ रुपये से अधिक के 54 विकास कार्य

– चित्तौड़गढ़ में 328 करोड़ रुपये से अधिक के 136 विकास कार्य

– प्रतापगढ़ में 292 करोड़ रुपये से अधिक के 42 विकास कार्य

– जालोर में 237 करोड़ रुपये से अधिक के 108 विकास कार्य

– जैसलमेर में 202 करोड़ रुपये से अधिक के 63 विकास कार्य

– बालोतरा में 194 करोड़ रुपये से अधिक के 159 विकास कार्य

– सलूंबर में 86 करोड़ रुपये से अधिक के 34 विकास कार्य

– डूंगरपुर में 55 करोड़ रुपये से अधिक के 37 विकास कार्य

– सिरोही में 35 करोड़ रुपये से अधिक के 19 विकास कार्य

– बूंदी में 10 करोड़ रुपये से अधिक के 10 विकास कार्य

             

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports