,

वीबी-जी रामजी मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय पंच सम्मेलन संपन्न

    अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर के ऑडिटोरियम में ‘विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन’ (वीबी-जी रामजी) के अंतर्गत जिला स्तरीय पंच सम्मेलन का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाल्मिक राठौर एवं जिला…

वीबी-जी रामजी मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय पंच सम्मेलन संपन्न

 

 

अनूपपुर
जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर के ऑडिटोरियम में ‘विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन’ (वीबी-जी रामजी) के अंतर्गत जिला स्तरीय पंच सम्मेलन का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाल्मिक राठौर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। सम्मेलन में जिले भर से आए जनपद एवं पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्मेलन को मुख्य आतिथ्य की आसंदी से संबोधित करते हुए मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प वर्ष- 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ग्रामीण भारत का सर्वांगीण एवं समावेशी विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वीबी-जी रामजी मिशन केवल रोजगार उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण आत्मनिर्भरता, जन-सशक्तिकरण और आर्थिक सुदृढ़ता का महत्वपूर्ण माध्यम है। मिशन के अंतर्गत प्रत्येक पात्र हितग्राही को 125 दिवस का गारंटीकृत रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा निर्धारित समय-सीमा में मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिशन के माध्यम से पात्र ग्रामीणों को रोजगार के समान अवसर उपलब्ध होंगे तथा ग्राम विकास में ग्रामीणों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने कहा कि वीबी-जी रामजी मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के साथ विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। उन्होंने मिशन के चार प्रमुख घटकों—जल सुरक्षा, मूलभूत ग्रामीण अधोसंरचना, आजीविका संवर्धन तथा मौसमी एवं प्राकृतिक आपदाओं से बचाव—की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन घटकों के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होगा तथा ग्रामीण परिवारों की आजीविका अधिक सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनेगी।
उन्होंने विकसित भारत की राम जी अंतर्गत नवीन प्रावधान कार्यों की प्लानिंग कार्यों का चयन एवं सामाजिक अंकेक्षण तथा नल जल योजना संचालन एवं संचालन नियम- 2026, ऑनलाइन करारोपण,ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम- 2026 तथा कार्यक्रम के सारांश पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को विभिन्न विषयों की सरल भाषा में सारगर्भित जानकारी दी।
 
पंच सम्मेलन में जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाल्मिक राठौर एवं जिला पंचायत सदस्य सुश्री भारती केवट ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए वीबी- जी राम जी मिशन के विभिन्न पहलुओं तथा ग्रामीण सशक्तिकरण पर बल दिया।

जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री रावेन्द्र पटेल ने वीबी-जी रामजी मिशन के प्रमुख उद्देश्यों, चिन्हित विकास कार्यों, प्राथमिकताओं एवं क्रियान्वयन की प्रक्रिया तथा सामाजिक अंकेक्षण की विस्तार से जानकारी दी।

पंच सम्मेलन में विषय विशेषज्ञ के रूप में सामाजिक अंकेक्षण एवं प्रभारी नल जल योजना जिला पंचायत श्री संदीप शुक्ला, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उप यंत्री श्री अजय सिंह, सीनियर डाटा मैनेजर जे एल डोगरे, स्वच्छ भारत अभियान के जिला समन्वयक रामनरेश वर्मा सहायक यंत्री रमेश पाण्डेय आरजीएसई के सुदर्शन चंदेल ने जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत के पीआरओ अमित श्रीवास्तव ने किया आभार प्रदर्शन जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी डॉ उमेश द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल, जनपद पंचायत अनूपपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रवि ग्वाल,जनपद पुष्पराजगढ़ के सीईओ हरिश्चंद्र द्विवेदी, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, जनपद अध्यक्ष जनपद सदस्य व जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी उमेश द्विवेदी, डीसी संदीप शुक्ला, रामनरेश वर्मा, आरईएस के कार्यपालन यंत्री श्री इंद्रजीत तिवारी सहित ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी तथा पंच-सरपंच आदि उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports