NMDC का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में लौह अयस्क उत्पादन 26% बढ़ा

हैदराबाद  भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी ने आज अपने  वित्‍त वर्ष 27 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की।  वित्‍त वर्ष 27 की पहली तिमाही में, कंपनी ने 15.12 मि.ट. लौह अयस्क का उत्पादन किया, जो विगत वर्ष की इस अवधि के 11.99 मि.ट. की तुलना में 26% की…

NMDC का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में लौह अयस्क उत्पादन 26% बढ़ा

हैदराबाद
 भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी ने आज अपने  वित्‍त वर्ष 27 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की।  वित्‍त वर्ष 27 की पहली तिमाही में, कंपनी ने 15.12 मि.ट. लौह अयस्क का उत्पादन किया, जो विगत वर्ष की इस अवधि के 11.99 मि.ट. की तुलना में 26% की वृद्धि दर्ज की। बिक्री पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 11.52 मि.ट. की तुलना में इस वर्ष की पहली तिमाही में 11.73 मि.ट. रही, जो साल-दर-साल 2% की वृद्धि को चिह्नित करती है। इन आंकड़ों के साथ, एनएमडीसी ने इस वित्‍त वर्ष में पहली तिमाही में उत्‍पादकता व राजस्‍व में मजबूत वृद्धि दर्ज की है ।

वित्तीय परिणामों में भी , राष्ट्रीय खनन कंपनी एनएमडीसी ने वित्‍त वर्ष 27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया, जिसमें कुल व्‍यवसाय 6,795 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि वित्‍त वर्ष 26 की पहली तिमाही की तुलना में 2% की वृद्धि दर्ज की गई। कर से पूर्व लाभ (पीबीटी) रु.2,692 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्‍त वर्ष 26 की इस अवधि में यह 2,644 करोड़ रुपये था ।इसी प्रकार ईबीडीटा  2,817 करोड़ रुपये रहा है, जबकि गत वित्‍त वर्ष की इसी तिमाही में यह 2,777 करोड़ रुपये था। कर पश्‍चात लाभ विगत वर्ष की इस अवधि के 1,969 करोड़ रुपये से बढ़कर इस वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में  2,007 करोड़ रुपये हो गया, जो 2% की वृद्धि दर्ज किया है।
इस शानदार भौतिक व वित्‍तीय प्रदर्शन पर, एनएमडीसी के सीएमडी श्री अमिताभ मुखर्जी ने कहा, एनएमडीसी ने उच्च उत्पादन और बेहतर लाभ के साथ सकारात्‍मक व सुदृढ़ आधार पर वित्‍त वर्ष 27 की शुरुआत की है जो हमारे प्रचालनों की पटुता और हमारी रणनीति के अनुशासन को दर्शाता है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 60 मिलियन टन उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करने और 2030 तक 100 मिलियन टन तक उत्पादन बढ़ाने की दिशा में इस प्रकार की तेज गति हमारी मजबूत संकल्‍प को दर्शाता है। हमारा विशेष ध्यान अब कंपनी के उत्‍पादन परिमाणों को बढ़ाने, उत्पादकता में सुधार करने और हमारे खनिज संसाधनों से अधिक मूल्य प्राप्त करने पर है । जैसे-जैसे भारत एक बड़ी और अधिक आत्मनिर्भर औद्योगिक अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, एनएमडीसी देश के विकास के अगले चरण के लिए आवश्यक लौह अयस्क को सुरक्षित करने में केंद्रीय भूमिका निभाता रहेगा।
ये परिणाम एनएमडीसी के परिचालन उत्कृष्टता, उत्पादकता और सतत विकास पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने को रेखांकित करते हैं। पहली तिमाही में मजबूत उत्‍पादन के परिणाम और उत्‍तेजजनक वित्तीय प्रदर्शन के साथ, कंपनी अपने वित्‍त वर्ष 27 के  लक्ष्‍यों को प्राप्त करने और अपनी दीर्घकालिक विकास रणनीति को आगे बढ़ाने की दृढ़ संकल्‍प निरंतर जारी रखता है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports