,

मुमताज हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी रानू पुलिस एनकाउंटर में घायल होकर गिरफ्तार हुआ

 देवसढ़ उत्तर प्रदेश में फिर एनकाउंटर हुआ है। यहां बीते 8 अगस्त को साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में चर्चित मुमताज हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपित सोहेल उर्फ रानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैरों में गोली लगी है । बीते एक हफ्ते से पुलिस की चार टीमें लगातार उसका पीछा…

मुमताज हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी रानू पुलिस एनकाउंटर में घायल होकर गिरफ्तार हुआ

 देवसढ़
उत्तर प्रदेश में फिर एनकाउंटर हुआ है। यहां बीते 8 अगस्त को साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में चर्चित मुमताज हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपित सोहेल उर्फ रानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैरों में गोली लगी है । बीते एक हफ्ते से पुलिस की चार टीमें लगातार उसका पीछा कर रही थीं। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि शनिवार देर रात आरोपी के बारे में जानकारी मिली जिस पर पुलिस की टीमों ने उसकी घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी कुंडौली गांव के पास बाइक से आता दिखा।

पुलिस के मुताबिक खुद को घिरा हुआ पाकर उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम था। यह इनाम आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को दिया जाएगा। पुलिस का मानना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तार के बाद अब मुमताज की हत्या का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आरोपित से पूछताछ करेगी।। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मुमताज की हत्या, पत्नी को अधमरा कर गए थे आरोपी
कानपुर के साढ़ के देवसढ़ गांव में 8 अगस्त की देर रात घर की दीवार फांदकर घुसे आरोपियों ने सोते समय दंपती पर कुल्हाड़ी, चाकू और डंडों से हमला बोल दिया। पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी मिली कि आरोपियों ने पांच महीने की बच्ची की हत्या की धमकी देकर महिला के जेवर उतरवा लिए और घर में खड़ी बाइक और डीवीआर लेकर फरार हो गए। घायल पति-पत्नी को सीएचसी के बाद हैलट में भर्ती कराया गया था यहां युवक मुमताज की मौत हो गई थी। मुमताज उर्फ कल्लू (27) दो साल पहले ही सऊदी से लौटा था और कानपुर की एक डेयरी का वाहन चला रहा था। पत्नी शाहजहां के साथ रहता था। दोनों की पांच महीने की बेटी है।

पहले भी एक आरोपी के पैर में लगी थी गोली
देवसढ़ में मुमताज की हत्या-लूट के मामले में पत्नी शाहजहां ने मुमताज के चचेरे भाई सुहेल उर्फ रानू खान और उसके साथी पर आरोप लगाया था। सीसीटीवी में रानू और दलेलपुर निवासी आशीष पासवान उर्फ काशी मुमताज की बाइक से भागते दिखे थे। आशीष के पिता ओमप्रकाश बिधनू थाने में चौकीदार हैं। पुलिस को 10 अगस्त की सुबह 4:30 बजे आशीष की लोकेशन साढ़ के दरगाही लाल पुल पर मिली। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी की तो आशीष ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में आशीष के दोनों पैरों में गोली लगी थी। उसे भी अस्पताल भेजा गया था। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक मिली थी।

यह है पूरा मामला
साढ़ के देवसढ़ का 28 वर्षीय मुमताज गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में घर बनाकर पत्नी शाहजहां और पांच महीने की बेटी के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक 8 अगस्त की देर रात चचेरा भाई रानू खान अपने दोस्त आशीष पासवान के साथ उसके घर में घुसा और पत्नी के सामने ही उसकी पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्यारोपित पत्नी शाहजहां की पहनी हुई चेन और पायल उतरवाकर और बाइक और डीवीआर लेकर भाग निकले थे। पत्नी शाहजहां ने भी रानू को पहचाना था।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports