,

CM सैनी से मुलाकात के बाद मानी मांगें, मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी का आश्वासन; आंदोलन समाप्ति की ओर

हिसार  जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को सरकार के साथ वार्ता के बाद समाप्ति की ओर बढ़ा। न्याय संघर्ष समिति की छह सदस्यीय कमेटी ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। बैठक में मुख्य आरोपित रमेश अत्री की गिरफ्तारी का आश्वासन देने के साथ 15 अगस्त को हांसी…

CM सैनी से मुलाकात के बाद मानी मांगें, मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी का आश्वासन; आंदोलन समाप्ति की ओर

हिसार
 जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को सरकार के साथ वार्ता के बाद समाप्ति की ओर बढ़ा। न्याय संघर्ष समिति की छह सदस्यीय कमेटी ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।

बैठक में मुख्य आरोपित रमेश अत्री की गिरफ्तारी का आश्वासन देने के साथ 15 अगस्त को हांसी में दर्ज मुकदमे रद करने, पकड़े गए वाहनों को वापस लौटाने और पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने पर सहमति बनी।

इसके बाद परिवार ने 14 दिन से रखे गए जीवन के शव का मंगलवार को किनाला में अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई है। इससे पहले महापंचायत ने वार्ता बेनतीजा रहने पर 18 अगस्त से हिसार-दिल्ली, हिसार-सिरसा और हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करने की चेतावनी दी थी।

पूर्व प्रदेश महामंत्री ने कराई मध्यस्थता
न्याय संघर्ष समिति की कमेटी के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया भी चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने सरकार और समिति के बीच वार्ता में मध्यस्थता की। समिति सदस्य पूर्व सरपंच रवि कुंडू ने बताया कि मुख्यमंत्री ने परिवार की हरसंभव मदद का भरोसा दिया और मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

15 अगस्त को हांसी में हुआ था टकराव
मुख्यमंत्री के हांसी स्थित नेहरू कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सिसाय पुल नाके पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ था। सुबह करीब 6:40 बजे 150 से 200 लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ समारोह स्थल की ओर बढ़े थे।

पुलिस के अनुसार बैरिकेड तोड़ने, ट्रैक्टर चढ़ाने और पथराव के प्रयास के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर लाठीचार्ज किया गया। झड़प में हांसी के एसपी विनोद कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। मामले में कई धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारियां की गई थीं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports