सिक्किम के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA-DR में 2% इजाफा; एरियर भी मिलेगा

गंगटोक सिक्किम के सरकारी कर्मचारियों को जनवरी 2026 के डीए का इंतजार लम्बे समय से था। आखिरकार इसकी घोषणा हो गई है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमंग ने शनिवार को कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की घोषणा किया है। राज्य सरकार ने 2 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। पीटीआई की…

सिक्किम के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA-DR में 2% इजाफा; एरियर भी मिलेगा

गंगटोक

सिक्किम के सरकारी कर्मचारियों को जनवरी 2026 के डीए का इंतजार लम्बे समय से था। आखिरकार इसकी घोषणा हो गई है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमंग ने शनिवार को कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की घोषणा किया है। राज्य सरकार ने 2 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों को डीए 1 जनवरी 2026 से मिलेगा। यानी अगले महीने की सैलरी में कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा।

बता दें, गंगटोक में मुख्यमंत्री ने कहा कि एरियर का भुगतान कर्मचारियों को Dashain 2026 से पहले कर दिया जाएगा। यह त्योहार राज्य में 11 से 21 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इससे उम्मीद बंधी है कि सितंबर की सैलरी में ही कर्मचारियों को यह पैसा मिलेगा।
केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 60% पहुंचा

केंद्र की सरकार की तरफ से हर साल दो बार कर्मचारियों का डीए और डीआर बढ़ाया जाता है। आखिरी बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। जिसके बाद महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया था। बता दें, केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में जनवरी और जुलाई में इजाफा होता है। सरकार ने जनवरी 2026 के डीए का ऐलान तो कर दिया है। लेकिन अभी जुलाई के डीए का ऐलान नहीं किया है। सरकार जुलाई के डीए की घोषणा दिवाली के आस-पास हो सकता है।

इंडियन रेलवे ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में 2 प्रतिशत का इजाफा किया है।
पश्चिम बंगाल में 20% बढ़ा डीए

शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने कर्मचारियों के डीए 20 प्रतिशत का इजाफा किया है। जिसके बाद अब डीए बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है। बंगाल के कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर से मिलेगा। बता दें, अरुणाचल प्रदेश, असम, उड़ासी, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा किया है। वहीं, बिहार की सरकार ने 7वें वित्त आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत और 6वें पे कमीशन के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी में 5 प्रतिशत का इजाफा किया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports