Hockey World Cup 2026: भारत-इंग्लैंड में कांटे की टक्कर, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

नई दिल्‍ली भारतीय टीम ने हॉकी विश्‍व कप 2026 की जीत के साथ शुरुआत की। अपने पहले ही मैच में भारत ने वेल्‍स को 3-1 से हराया। भारत की ओर से कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 और संजय राणा ने 1 गोल दागा। सभी गोल पेनल्‍टी कॉर्नर पर आए। भारतीय टीम इस विजयी अभियान को…

Hockey World Cup 2026: भारत-इंग्लैंड में कांटे की टक्कर, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

नई दिल्‍ली
भारतीय टीम ने हॉकी विश्‍व कप 2026 की जीत के साथ शुरुआत की। अपने पहले ही मैच में भारत ने वेल्‍स को 3-1 से हराया। भारत की ओर से कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 और संजय राणा ने 1 गोल दागा। सभी गोल पेनल्‍टी कॉर्नर पर आए।

भारतीय टीम इस विजयी अभियान को जारी रखना चाहेगी। अपने दूसरे मैच में भारत का सामना इंग्‍लैंड से होगा। इंग्‍लैंड ने भी जीत के साथ टूर्नामेंट का श्रीगणेश किया। टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्‍तान को 4-1 से धूल चटाई।

ऐसे में इंग्‍लैंड टीम की नजर भी दूसरी जीत पर है। भारत ने विश्‍व कप में 32 साल पहले इंग्‍लैंड को हराया था। आइए जानते हैं कि भारत और इंग्‍लैंड के बीच मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा। साथ ही इस टक्‍कर को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल
भारत और इंग्‍लैंड के बीच हॉकी विश्‍व कप का मैच कब खेला जाएगा?

भारत और इंग्‍लैंड के बीच हॉकी विश्‍व कप का मैच सोमवार, 17 अगस्‍त को खेला जाएगा।
भारत और इंग्‍लैंड के बीच हॉकी विश्‍व कप का मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्‍लैंड के बीच हॉकी विश्‍व कप का मैच वैगनर हॉकी स्टेडियम, अम्स्टेलवीन में खेला जाएगा।
भारत और इंग्‍लैंड के बीच हॉकी विश्‍व कप का मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और इंग्‍लैंड के बीच हॉकी विश्‍व कप का मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा।

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी। भारत में हॉकी वर्ल्ड कप के मैच Star Sports Select 2 (SD+HD), Star Sports Khel और DD Sports (DD Free Dish) टीवी चैनलों पर भी लाइव दिखाए जाएंगे।

    पूल A: नीदरलैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान।
    पूल B: बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया।
    पूल C: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका।
    पूल D: भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेल्स।

भारतीय मेंस हॉकी टीम
हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, आदित्य लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports